Sports

Saudi Pro League Title Won by Al Nassr After 4-1 Win

👤 Vinay Kumar⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय
Saudi Pro League Title Won by Al Nassr After 4-1 Win


54 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

क्रिस्टियानो रोनाल्डो की कप्तानी वाली अल नासिर ने सीजन के आखिरी दिन फुटबॉल में सऊदी प्रो लीग (SPL) का खिताब अपने नाम कर लिया है। रियाद के अल-अव्वल पार्क में गुरुवार रात खेले गए फाइनल मुकाबले में अल नास्र ने शानदार खेल दिखाते हुए दमैक क्लब को 4-1 से करारी शिकस्त दी।

इस जीत के साथ ही अल नास्र का पिछले 7 सालों का लंबा इंतजार खत्म हो गया है। क्लब ने साल 2018-19 के बाद पहली बार लीग ट्रॉफी पर कब्जा किया है। वहीं, पुर्तगाल के स्टार स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के लिए भी सऊदी क्लब के साथ यह पहला बड़ा ऑफिशियल खिताब है।

पिछले हफ्ते AFC चैंपियंस लीग टू के फाइनल में जापानी क्लब गांबा ओसाका से मिली हार के बाद रोनाल्डो काफी निराश थे। लेकिन सीजन के इस सबसे महत्वपूर्ण मैच में 41 साल के दिग्गज फॉरवर्ड ने शानदार वापसी की और दूसरे हाफ में बैक-टू-बैक दो गोल दागकर अल नासिर के फैंस को जश्न मनाने का मौका दे दिया।

सादियो माने ने दिलाई शुरुआती बढ़त, पहले हाफ में हावी रही अल नास्र मैच के पहले हाफ से ही अल नास्र ने आक्रामक फुटबॉल खेला। टीम को पहली सफलता 33वें मिनट में मिली जब सादियो माने ने मैच का पहला गोल दागा। जोआओ फेलिक्स के कॉर्नर पास पर सादियो माने ने हवा में उछलकर गेंद को सीधे नेट के अंदर धकेल दिया। फेलिक्स पूरे मैच के दौरान राइट विंग और मिडफील्ड में काफी एक्टिव नजर आए, जिसके चलते दमैक के डिफेंडर्स लगातार दबाव में दिखे। अल नास्र ने पहले हाफ में 1-0 की बढ़त बनाए रखी।

दमैक ने पेनल्टी से की वापसी की कोशिश, पर कोमैन ने फिर आगे किया सऊदी प्रो लीग में बने रहने के लिए संघर्ष कर रही दमैक की टीम ने दूसरे हाफ की शुरुआत में वापसी की कोशिश की। मैच के 58वें मिनट में दमैक को एक पेनल्टी मिली, जिसे मोर्ले सिला ने बिना कोई गलती किए गोल में बदल दिया और स्कोर 1-1 की बराबरी पर ला खड़ा किया। वहीं, मैच के 62वें मिनट में अल नास्र के किंग्सले कोमैन ने राइट साइड से ड्रिबल करते हुए दमैक के डिफेंस को छकाया और शानदार मैदानी गोल दागकर अल नास्र को 2-1 से आगे कर दिया।

क्रिस्टियानो रोनाल्डो का डबल ब्लास्ट: फ्री-किक से दागा पहला गोल, 81वें मिनट में किया खेल खत्म इसके बाद मैदान पर पूरी तरह से क्रिस्टियानो रोनाल्डो का जलवा देखने को मिला। रोनाल्डो ने मैच में अपना पहला गोल फ्री-किक पर दागा।इसके बाद 81वें मिनट में रोनाल्डो ने मैच का अपना दूसरा और टीम का चौथा गोल दागा। किंग्सले कोमैन ने राइट विंग से गेंद को आगे बढ़ाया और बॉक्स के बीच में मौजूद अपने कप्तान रोनाल्डो को एक बेहतरीन पास दिया, जिसे रोनाल्डो ने आसानी से गोल में तब्दील कर अल नास्र की 4-1 से जीत और खिताबी जीत पक्की कर दी।

सउदी प्रो लीग में अल नासिर और दैमिक के बीच खेले गए मैच में अल नासिर की जीत के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो बच्चों के साथ जश्न मनाते हुए।

सउदी प्रो लीग में अल नासिर और दैमिक के बीच खेले गए मैच में अल नासिर की जीत के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो बच्चों के साथ जश्न मनाते हुए।

खबरें और भी हैं…



Source link

📰 स्रोत: यह खबर स्वचालित RSS फीड से एकत्र की गई है। किसी भी सुधार या शिकायत के लिए कृपया संपर्क करें

💬 टिप्पणियाँ (0)

टिप्पणियाँ लोड हो रही हैं…

    अपनी टिप्पणी लिखें

    टिप्पणी मॉडरेशन के बाद प्रकाशित होगी।

    और पढ़ें

    Saudi Pro League Title Won by Al Nassr After 4-1 Win | खबर एक्सपी