Sports

उत्तराखंड के शूटर जसपाल राणा को अंतिम विदाई:देहरादून पहुंचा पार्थिव शरीर, पिता से लिपटकर रो पड़ीं मनु भाकर

👤 Vinay Kumar⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय
उत्तराखंड के शूटर जसपाल राणा को अंतिम विदाई:देहरादून पहुंचा पार्थिव शरीर, पिता से लिपटकर रो पड़ीं मनु भाकर




पद्मश्री से सम्मानित दिग्गज शूटर जसपाल राणा का पार्थिव शरीर शुक्रवार शाम देहरादून के पोंदा स्थित मझोन गांव में उनके आवास पहुंच गया। पार्थिव शरीर के पहुंचते ही परिजनों का दर्द छलक पड़ा। घर के अंदर शव रखे जाने के बाद परिवार की महिलाएं रोने लगीं, जबकि पिता नारायण सिंह राणा समेत अन्य परिजन भी भावुक नजर आए। अपने कोच को अंतिम विदाई देने के लिए ओलिंपिक मेडलिस्ट मनु भाकर भी देहरादून पहुंच चुकी हैं। आवास पर पहुंचने के बाद वह जसपाल राणा के पिता से लिपटकर रोती नजर आईं। वहां मौजूद कई खिलाड़ी, शिष्य और करीबी भी भावुक हो गए। अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। 49 वर्षीय जसपाल राणा का शुक्रवार सुबह दिल्ली के मैक्स साकेत अस्पताल में निधन हो गया था। कॉमनवेल्थ और एशियन गेम्स में 23 पदक जीतने वाले राणा भारतीय निशानेबाजी की सबसे बड़ी हस्तियों में गिने जाते थे। देहरादून में अंतिम दर्शन के बाद उनके पार्थिव शरीर को वाराणसी ले जाया जाएगा, जहां मणिकर्णिका घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। तस्वीरें देखिए- पिता ITBP में रहे, बचपन में राणा को थमाई पिस्टल जसपाल राणा का जन्म 28 जून 1976 को उत्तरकाशी में हुआ था। हालांकि मूल रूप से वह टिहरी के रहने वाले थे। उनके पिता नारायण सिंह राणा इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस, यानी ITBP में तैनात थे। बाद में वे उत्तराखंड के पहले खेल मंत्री भी बने। शूटिंग के प्रति उनका विशेष लगाव था और उन्होंने ही बेटे को महज 10 साल की उम्र में पिस्टल पकड़ा दी थी। परिवार में खेल का माहौल इतना मजबूत था कि उनकी बहन सुषमा सिंह और भाई सुभाष राणा भी राष्ट्रीय स्तर के निशानेबाज बने। कम उम्र से ही जसपाल का अधिकांश समय शूटिंग रेंज में बीतने लगा और यहीं से उस सफर की शुरुआत हुई जिसने उन्हें दुनिया के सर्वश्रेष्ठ निशानेबाजों की कतार में खड़ा कर दिया। 12 साल की उम्र में पहला मेडल, 18 साल में अर्जुन पुरस्कार 1988 में अहमदाबाद में आयोजित राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में 12 साल के जसपाल राणा ने सिल्वर मेडल जीतकर देश का ध्यान अपनी ओर खींचा। इसके बाद उन्होंने लगातार राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया और भारतीय शूटिंग का नया चेहरा बनकर उभरे। उनकी प्रतिभा का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि महज 18 साल की उम्र में उन्हें अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उस दौर में इतनी कम उम्र में यह उपलब्धि हासिल करना अपने आप में बड़ी उपलब्धि मानी गई। राणा के घर से पल-पल के अपडेट्स जानने के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…



Source link

📰 स्रोत: यह खबर स्वचालित RSS फीड से एकत्र की गई है। किसी भी सुधार या शिकायत के लिए कृपया संपर्क करें

💬 टिप्पणियाँ (0)

टिप्पणियाँ लोड हो रही हैं…

    अपनी टिप्पणी लिखें

    टिप्पणी मॉडरेशन के बाद प्रकाशित होगी।

    और पढ़ें