![]()
IPL के 63वें मुकाबले में आज सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच मैच खेला गया। चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 180 रन बनाया। जवाब में हैदराबाद ने 19 ओवर में 5 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लया। इसी जीत के साथ हैदराबाद और गुजरात प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर गई हैं। जीत के हीरो रहे बिहार के ईशान किशन, जिन्होंने 47 गेंद पर 70 रनों की शानदार पारी खेली। उनकी पारी में 7 चौके, 3 छक्के शामिल हैं। ईशान किशन ने इस सीजन में अपना 5वां अर्धशतक पूरा किया। ईशान अपनी टीम के तीसरे टॉप स्कोरर हैदराबाद के लिए इस सीजन में ईशान ने 12 मैचों में 420 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 185.84 टीम को तेज शुरुआत दिला रहा है। इस सीजन में अबतक उन्होंने 42 चौके और 23 छक्के मारे हैं। ईशान अपनी टीम के तीसरे टॉप स्कोरर हैं। वहीं, पंजाब के खिलाफ मैच में ईशान किशन ने लगातार तीन छक्के लगाकर फिफ्टी पूरी की थी। 14वें ओवर में ईशान किशन ने विजयकुमार वैशाख की बॉल पर लगातार तीन छक्के जड़े थे। अंडर-19 कप्तानी से IPL स्टार बनने तक साल 2016 में ईशान किशन को भारत की अंडर-19 विश्व कप टीम की कप्तानी मिली। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम फाइनल तक पहुंची और यहीं से उनका नाम राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरा। इसके बाद आईपीएल में मुंबई इंडियंस ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया, जहां उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी ने उन्हें क्रिकेट जगत का बड़ा सितारा बना दिया। आईपीएल 2020 में ईशान किशन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस को खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई। उनकी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी और आक्रामक अंदाज ने उन्हें भारतीय टीम तक पहुंचाया। इंटरनेशनल क्रिकेट में बनाए बड़े रिकॉर्ड ईशान किशन ने टीम इंडिया के लिए अपना पहला टी-20 मैच खेलते हुए ही अर्धशतक जड़कर शानदार शुरुआत की थी। इसके बाद साल 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ वनडे मैच में उन्होंने इतिहास रच दिया। ईशान ने सिर्फ 126 गेंदों में 210 रन बनाकर वनडे क्रिकेट का सबसे तेज दोहरा शतक लगाने का विश्व रिकॉर्ड बनाया। इस उपलब्धि ने उन्हें दुनिया के सबसे खतरनाक युवा बल्लेबाजों में शामिल कर दिया। ईशान को बिहार सरकार ने दिया था 1 करोड़ का इनाम भारतीय क्रिकेट टीम की टी-20 विश्व कप 2026 में ऐतिहासिक जीत में बिहार के स्टार क्रिकेटर ईशान किशन की शानदार भूमिका रही है। ईशान किशन के पटना पहुंचने पर चीफ मिनिस्टर सेक्रेट्रिएट में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ईशान किशन का भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने ईशान को 1 करोड़ रुपये का चेक सौंपा, उन्हें एक खास मेमेंटो भी दिया। ईशान किशन की बैटिंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Source link
IPL 2026 में ईशान किशन का 5वां अर्धशतक:7 चौके, 3 छक्के की मदद से 70 रन की खेली शानदार पारी; प्लेऑफ में हैदराबाद
👤 Vinay Kumar••⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय

📰 स्रोत: यह खबर स्वचालित RSS फीड से एकत्र की गई है। किसी भी सुधार या शिकायत के लिए कृपया संपर्क करें।
💬 टिप्पणियाँ (0)
टिप्पणियाँ लोड हो रही हैं…



