Trending

Dharamshala Weather Threat Looms Over PBKS vs DC IPL 2026 Clash-Himachal

👤 Vinay Kumar⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय
Dharamshala Weather Threat Looms Over PBKS vs DC IPL 2026 Clash-Himachal


धर्मशाला स्थित एचपीसीए के स्टेडियम।

हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला स्थित एचपीसीए के स्टेडियम में आज (सोमवार को) IPL 2026 का 55वां मुकाबला पंजाब किंग्स (PBKS) और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। मुकाबला शाम 7.30 बजे से होगा, लेकिन मैच से पहले मौसम का खतरा मंडरा रहा है।

.

बीती रात (10 मई) भी धर्मशाला समेत राज्य के अधिकांश भागों में तेज बारिश और तूफान देखने को मिला। मौसम विभाग ने धर्मशाला समेत पूरे कांगड़ा जिला में बारिश के साथ आंधी व तूफान का पूर्वानुमान लगाया है और आज के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

टॉस में देरी या ओवरों की हो सकती है कटौती

शाम को मैच के समय भी बिजली चमकने और हल्की से मध्यम वर्षा का पूर्वानुमान है, जिससे टॉस में देरी या ओवरों की कटौती हो सकती है। हालांकि, धर्मशाला स्टेडियम का ड्रेनेज सिस्टम देश के बेहतरीन सिस्टम में से एक है, लेकिन लगातार बारिश होने पर खेल जारी रखना मुश्किल होगा। फिलहाल, पिच और आउटफील्ड के बड़े हिस्से को बचाने के लिए कवर्स बिछा दिए गए हैं।

धर्मशाला स्थित HPCA के इसी स्टेडियम में खेला जाएगा आज का मुकाबला।

धर्मशाला स्थित HPCA के इसी स्टेडियम में खेला जाएगा आज का मुकाबला।

तापमान में आई गिरावट

धर्मशाला में ताजा बारिश के बाद रात का पारा भी लगभग 2 डिग्री नीचे गिरा है। आज दिन में भी तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट होगी। इससे शाम के वक्त मैच के दौरान ठंडक रहेगी।

धर्मशाला में 14 मई के मैच पर भी संकट

14 मई को भी इसी स्टेडियम पर पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस में मुकाबला होना है। उस दिन भी बारिश व तूफान से राहत के आसार नहीं है। इससे धर्मशाला में IPL के रोमांच पर मौसम भारी पड़ सकता है।

दोनों टीमें 36वीं बार आमने-सामने होंगी

दोनों टीमों के बीच अब तक 35 मैच खेले गए हैं। PBKS ने 18 और DC ने 16 मैच जीते हैं। एक मैच टाई रहा, जिसे पंजाब ने जीता।

प्लेऑफ में बने रहने को दिल्ली को मुकाबला जीतना जरूरी

वहीं पिछले मुकाबले में पंजाब किंग्स से 6 विकेट से हारने वाली दिल्ली के पास हिसाब बराबर करने का मौका होगा और प्लेऑफ में बने रहने के यह मुकाबला जीतना होगा।



Source link

📰 स्रोत: यह खबर स्वचालित RSS फीड से एकत्र की गई है। किसी भी सुधार या शिकायत के लिए कृपया संपर्क करें

💬 टिप्पणियाँ (0)

टिप्पणियाँ लोड हो रही हैं…

    अपनी टिप्पणी लिखें

    टिप्पणी मॉडरेशन के बाद प्रकाशित होगी।

    और पढ़ें

    Dharamshala Weather Threat Looms Over PBKS vs DC IPL 2026 Clash-Himachal | खबर एक्सपी