Sports

Wesley Out, Ederson Called Up

👤 Vinay Kumar⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय
Wesley Out, Ederson Called Up


  • Hindi News
  • Sports
  • Dainik Bhaskar Sport Update Brazil World Cup Squad Injury: Wesley Out, Ederson Called Up

6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फुटबॉल वर्ल्ड कप 2026 से कुछ दिन पहले अमेरिका के कैनसस सिटी में इंग्लैंड टीम के बेस कैंप के पास गोलीबारी हुई। इसमें 9 लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार तीन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अभी तक किसी संदिग्ध को हिरासत में नहीं लिया गया और मामले की जांच जारी है। इंग्लैंड की नेशनल टीम अभी कैनसस सिटी नहीं पहुंची है। टीम बुधवार को ऑरलैंडो में कोस्टारिका के खिलाफ अभ्यास मैच खेलेगी। फिर अपने बेस कैंप पहुंचेगी। इंग्लैंड फुटबॉल एसोसिएशन ने घटना पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

इंग्लैंड 17 जून से अपने वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत करेगा। टीम ग्रुप L में क्रोएशिया, घाना और पनामा के साथ है। कप्तान हैरी केन की अगुआई वाली टीम 1966 के बाद दूसरा वर्ल्ड कप खिताब जीतने की कोशिश करेगी।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए…

वेस्ली की जगह मिडफील्डर एंडरसन को ब्राजीत टीम में मौका

फीफा वर्ल्ड कप शुरू होने से ठीक पहले पांच बार की चैंपियन ब्राजील टीम की मुश्किलें बढ़ गई हैं। टीम के स्टार डिफेंडर और एकमात्र स्पेशलिस्ट राइट-बैक वेस्ली जांघ की चोट के कारण वर्ल्ड कप स्क्वॉड से बाहर हो गए हैं। ब्राजीलियन फुटबॉल कनफेडरेशन (CBF) ने रविवार को इसकी आधिकारिक पुष्टि की। हेड कोच कार्लो एंसेलोटी ने वेस्ली की जगह अटलांटा के मिडफील्डर एडरसन को टीम में शामिल किया है।

वेस्ली को शनिवार को मिस्र के खिलाफ खेले गए एक फ्रेंडली मैच के दौरान चोट लगी थी। इस मैच में ब्राजील ने 2-1 से जीत दर्ज की थी, लेकिन टीम के मुख्य खिलाड़ी की चोट ने उसकी तैयारियों को प्रभावित किया है। एंडरसन सोमवार को अमेरिका में टीम के साथ जुड़ेंगे।

खबरें और भी हैं…



Source link

📰 स्रोत: यह खबर स्वचालित RSS फीड से एकत्र की गई है। किसी भी सुधार या शिकायत के लिए कृपया संपर्क करें

💬 टिप्पणियाँ (0)

टिप्पणियाँ लोड हो रही हैं…

    अपनी टिप्पणी लिखें

    टिप्पणी मॉडरेशन के बाद प्रकाशित होगी।

    और पढ़ें

    Wesley Out, Ederson Called Up | खबर एक्सपी