Sports

Virat Kohli Injury Update; IND Vs AFG ODI Squad 2026

👤 Vinay Kumar⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय
Virat Kohli Injury Update; IND Vs AFG ODI Squad 2026


मुंबई3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

विराट कोहली जांघ की मांसपेशियों में चोट के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। न्यूज एजेंसी PTI ने BCCI के एक सूत्र के हवाले से इसकी पुष्टि की है। हालांकि, BCCI ने इसको लेकर अभी कोई बयान जारी नहीं किया है।

अगर कोहली इस सीरीज से बाहर होते हैं तो वे 18 साल के करियर में पहली बार चोट की वजह से पूरी सीरीज से बाहर होंगे।

टीम के सहायक कोच रेयान टेन डोशेट ने कहा-

QuoteImage

कोहली और रोहित को लेकर अधिकृत जानकारी जल्द ही सामने आएगी। वनडे सीरीज से पहले उनकी फिटनेस का आंकलन किया जाएगा।

QuoteImage

कोहली ने हाल ही में RCB को लगातार दूसरा IPL खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने फाइनल में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 75 रन की नाबाद पारी खेली थी। बताया जा रहा है कि इसी पारी के दौरान उन्हें हैमस्ट्रिंग इंजरी (जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव) हुई।

IPL फाइनल मैच में अर्धशतकीय पारी के दौरान कोहली को दौड़ने में परेशानी हो रही थी।

IPL फाइनल मैच में अर्धशतकीय पारी के दौरान कोहली को दौड़ने में परेशानी हो रही थी।

पारी के बीच में कोहली को मेडिकल असेसमेंट भी लेना पड़ा था।

पारी के बीच में कोहली को मेडिकल असेसमेंट भी लेना पड़ा था।

13 जून को खेला जाएगा पहला वनडे मैच

अफगानिस्तान का भारत दौरा 6 जून से शुरू हो रहा है। टीम मुल्लांपुर स्टेडियम पर 6 जून से सिंगल टेस्ट मैच खेलेगी। उसके बाद 13 जून से 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी।

रोहित शर्मा की फिटनेस पर भी नजरें

कोहली के अलावा, पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की फिटनेस पर भी सस्पेंस है। उन्हें हैमस्ट्रिंग चोट से उबरने की शर्त पर टीम में शामिल किया गया था। रोहित को चोट के कारण IPL के कुछ मैचों से बाहर रहना पड़ा था। रोहित की फिटनेस पर अंतिम फैसला टीम प्रबंधन और मेडिकल स्टाफ की रिपोर्ट के आधार पर लिया जाएगा।

सीरीज की व्यूअरशिप पर असर पड़ेगा

कोहली और रोहित की गैरमौजूदगी से अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज की व्यूअरशिप पर असर पड़ेगा। क्योंकि, ये दोनों स्टार केवल वनडे क्रिकेट ही खेलते हैं। दोनों ने टी-20 और टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया है।

तिलक, सैमसन और पाटीदार संभावित विकल्प

कोहली की गैरमौजूदगी में सिलेक्टर्स के सामने देवदत्त पडिक्कल, तिलक वर्मा, ऋतुराज गायकवाड, संजू सैमसन और रजत पाटीदार जैसे ऑप्शंस हैं। टीम मैनेजमेंट की नजरें पाटीदार और सैमसन के पर है।

————————————-

भारतीय क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

दावा- सूर्यकुमार यादव से टी-20 कप्तानी छिनेगी; 3 महीने पहले वर्ल्डकप जिताया था

सूर्यकुमार यादव को भारतीय टी-20 टीम की कप्तानी से हटाया जा सकता है। इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक उनकी टीम में जगह भी खतरे में है। आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे से पहले BCCI, टीम मैनेजमेंट और चयन समिति नया कप्तान बनाने पर विचार कर रही है। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…



Source link

📰 स्रोत: यह खबर स्वचालित RSS फीड से एकत्र की गई है। किसी भी सुधार या शिकायत के लिए कृपया संपर्क करें

💬 टिप्पणियाँ (0)

टिप्पणियाँ लोड हो रही हैं…

    अपनी टिप्पणी लिखें

    टिप्पणी मॉडरेशन के बाद प्रकाशित होगी।

    और पढ़ें

    Virat Kohli Injury Update; IND Vs AFG ODI Squad 2026 | खबर एक्सपी