पटना1 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आज राजस्थान रॉयल्स (RR) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच खेला गया। लखनऊ ने राजस्थान को 221 रन का टारगेट दिया, जवाब में राजस्थान ने 19.1 ओवर में 3 विकेट खोकर जीत हासिल की।
इस मैच के हीरो बिहार के वैभव सूर्यवंशी रहे, जिन्होंने 38 बॉल पर 93 रनों की धमाकेदार पारी खेली। उनकी पारी में 10 छक्के, 7 चौके शामिल हैं। इससे पहले उन्होंने 25 गेंदों पर IPL में अपना तीसरा अर्धशतक पूरा किया।
IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी के कुल 53 छक्के हो गए हैं। इसी के साथ वह IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने आंद्रे रसल का रिकॉर्ड तोड़ा। आंद्रे रसेल के नाम 52 छक्के दर्ज हैं।
इसके अलावा वैभव IPL के इतिहास में एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज भी बन गए हैं। साथ ही उनके 50 चौके भी पूरे हो गए। वैभव ने 13 मैचौं में 236.33 की स्ट्राइक रेट से 579 रन बनाए हैं.

राजस्थान के लिए करो या मरो वाला मुकाबला
राजस्थान इस सीजन में अपने होम ग्राउंड पर अब तक एक भी मैच नहीं जीत सकी है। प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए टीम को हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। राजस्थान 12 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर है।
राजस्थान का अगला मुकाबला 24 मई को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेला जाएगा। प्लेऑफ में क्वालिफाई करने के लिहाज से यह मैच भी टीम के लिए काफी अहम माना जा रहा है।
IPL में वैभव ने कौन-कौन से रिकॉर्ड अपने नाम किए
1. एक सीजन में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
वैभव सीजन में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले प्लेयर में टॉप 5 में जगह बना सकते हैं। अभी क्रिस गेल 43 छक्के का रिकॉर्ड बनाकर 5वें स्थान पर है। वहीं, 45 छक्कों के साथ जोस बटलर चौथे स्थान पर काबिज हैं, जिन्होंने 2022 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए ये रिकॉर्ड बनाए।
वैभव सूर्यवंशी एक IPL सीजन में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। वह अबतक 43 छक्के लगा चुके हैं। उन्होंने अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए 42 छक्के जड़े थे।

2. वैभव ने इस सीजन पहली गेंद पर तीसरी बार सिक्स लगाया
वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन तीसरी बार अपनी पहली ही गेंद पर छक्का लगाया। IPL इतिहास में एक सीजन में तीन बार पहली गेंद पर सिक्स लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में अब उनका नाम भी शामिल हो गया है।
उनसे पहले शाहरुख खान ने 2023, सुनील नरेन 2025, देवदत्त पडीक्कल 2026 में ऐसा कर चुके हैं। IPL में यह 8वीं बार रहा, जब वैभव ने अपनी पारी की शुरुआत सिक्स से की।

3. IPL इतिहास में तीसरा सबसे तेज शतक लगाने वाले यंगेस्ट प्लेयर
15 साल के वैभव सूर्यवंशी सबसे तेज 50 छक्के पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने मात्र 36 गेंदों में अपना दूसरा शतक जड़ दिया। उन्होंने 36 गेंदों में 103 रन बनाए। इस धमाकेदार पारी में उन्होंने 12 छक्के और 5 चौके लगाए।
इसी के साथ वे IPL के इतिहास में तीसरे सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। पहले नंबर पर क्रिस गेल हैं। गेल ने 2013 में पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ 30 गेंद पर शतक लगाया था। इसके अलावा वैभव IPL में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय भी बन गए हैं।
4. वैभव एक IPL इनिंग में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले भारतीय
वैभव ने अपनी शतकीय पारी में 12 छक्के लगाए। वे IPL की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड मुरली विजय के नाम था, जिन्होंने 2010 में RR के खिलाफ 11 छक्के लगाए थे। वैभव ने भी 2025 में GT के खिलाफ 11 छक्के लगाए थे।
वैभव ने IPL में सबसे तेज 50 छक्के पूरे करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने सिर्फ 15 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने क्रिस गेल को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 21 पारियों में 50 छक्के पूरे किए थे। तीसरे नंबर पर 23 पारियों के साथ रजत पाटीदार हैं।

5. IPL में सबसे तेज 500 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी
वैभव सूर्यवंशी ने अपने IPL करियर में 500 रन पूरे कर लिए हैं। वे लीग में सबसे कम गेंदों में यह मुकाम हासिल करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने लखनऊ के खिलाफ मैच में पहली ही गेंद पर चौका लगाकर यह उपलब्धि हासिल की।
वैभव ने सिर्फ 227 गेंदों पर 500 रन बनाए हैं। उन्होंने ग्लेन मैक्सवेल का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 260 गेंदों में अपने पहले 500 रन पूरे किए थे। प्रियांश आर्या ने ये कमाल 278 गेंदों में किया।
वहीं सहवाग को 500 रन बनाने में 280 गेंदें लगी थी। नमन धीर ने 283 गेंदों में 500 विकेट पूरे किए।
वैभव सूर्यवंशी ने टी-20 में सबसे तेज 100 छक्के जड़े
राजस्थान रॉयल्स के लिए ओपनिंग करते हुए वैभव ने अब तक 11 मैचों में 440 रन बना लिए हैं। वैभव सूर्यवंशी ने गुजरात के खिलाफ मुकाबले में टी-20 में सबसे तेज 100 छक्के पूरा करने का रिकॉर्ड बनाया।
उन्होंने पहले ही ओवर में यह उपलब्धि हासिल की। वैभव ने 514 गेंदों में 100 छक्के पूरे कर वेस्टइंडीज के किरोन पोलार्ड का रिकॉर्ड तोड़ा। पोलार्ड ने 843 गेंदें खेली थीं।
अपडेट्स
05:34 PM19 मई 2026
- कॉपी लिंक
सूर्यवंशी 93 रन बनाकर आउट
13.6 ओवर में मोहसिन खान ने लखनऊ को बड़ी राहत दिलाई। उन्होंने वैभव सूर्यवंशी को आउट कर उनकी शतकीय पारी पर ब्रेक लगा दिया। मोहसिन ने ऑफ स्टंप के बाहर धीमी गेंद डाली, जिस पर वैभव ने फ्रंट फुट हटाकर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की। लेकिन गेंद की रफ्तार कम होने के कारण टाइमिंग बिगड़ गई और बल्ले के ऊपरी हिस्से से निकला शॉट सीधे लॉन्ग ऑन पर खड़े अब्दुल समद के हाथों में चला गया। वैभव ने सिर्फ 38 गेंदों में 93 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 10 छक्के शामिल रहे।
05:32 PM19 मई 2026
- कॉपी लिंक
IPL में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी बने वैभव सूर्यवंशी
वैभव सूर्यवंशी ने इस मैच में 53 छक्के लगाए। इसी के सा IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने क्रिस गेल और आंद्रे रसल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। क्रिस गेल के नाम ए सीजन में 51 छक्के हैं। जबकि आंद्रे रसल के नाम 52 छक्के हैं।
वे IPL के इतिहास में एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज भी बन गए हैं।
05:23 PM19 मई 2026
- कॉपी लिंक
12वें ओवर में वैभव का दिखा आक्रामक अंदाज
12वें ओवर की आखिरी दो गेंदों पर वैभव सूर्यवंशी ने भी आक्रामक अंदाज दिखाया। पहले उन्होंने लॉन्ग ऑफ के ऊपर से शानदार छक्का लगाया और फिर आखिरी गेंद पर मिडविकेट के ऊपर जोरदार शॉट खेलकर लगातार दूसरा छक्का जड़ दिया। इस तरह राजस्थान ने मयंक यादव के ओवर में 29 रन ठोकते हुए मैच पर पूरी पकड़ बना ली।
05:05 PM19 मई 2026
- कॉपी लिंक
9वें ओवर में वैभव ने 26 रन जोड़े
वैभव सूर्यवंशी ने आकाश सिंह की जमकर धुनाई करते हुए 26 रन बटोर लिए। ओवर की पहली ही गेंद पर वैभव ने बैकफुट पर जाकर डीप स्क्वेयर लेग के ऊपर शानदार छक्का जड़ा।
दूसरी गेंद पर बाहरी किनारा लगा, लेकिन गेंद शॉर्ट थर्ड मैन के ऊपर से चौके के लिए निकल गई। इसके बाद एक डॉट बॉल आई।
वैभव ने चौथी गेंद पर चौका और पांचवीं पर दमदार पुल शॉट के जरिए छक्का जड़ दिया। लगातार बड़े शॉट्स के बाद ऋषभ पंत खुद आकाश सिंह से बात करने पहुंचे। ओवर की आखिरी दो गेंदें वाइड रहीं और अंतिम गेंद पर वैभव ने मिडविकेट के गैप में चौका लगाकर ओवर खत्म किया। इस ओवर से कुल 26 रन आए।
04:44 PM19 मई 2026
- कॉपी लिंक
छठवें ओवर में वैभव ने 14 रन जोड़े
छठवें ओवर में प्रिंस यादव की गेंद पर वैभव सूर्यवंशी ने 14 रन जोड़े। प्रिंस यादव की तीसरी गेंद पर वैभव ने मिड ऑन में छक्का लगाया। अगली ही गेंद पर कवर पर चौका जड़ दिया। आखिरी गेंद पर भी चौका जड़ा। वैभव 25 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
04:42 PM19 मई 2026
- कॉपी लिंक
5वें ओवर की पांचवीं ओवर में वैभव ने जड़ा छक्का
4.5 ओवर में वैभव ने शानदार जवाब देते हुए फुल लेंथ गेंद पर डीप एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से शानदार छक्का जड़ दिया। आखिरी गेंद पर मयंक ने 147.7 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से शॉर्ट गेंद डाली, जिस पर वैभव रैंप शॉट खेलने की कोशिश में चूक गए। शॉट मिस करने के बाद वह खुद से काफी निराश नजर आए
04:31 PM19 मई 2026
- कॉपी लिंक
राजस्थान के सामने 221 रन का लक्ष्य





