“मैंने पहले ही कहा था कि अगर कोई मेरा रिकॉर्ड तोड़ सकता है, तो वह सिर्फ वैभव सूर्यवंशी ही होंगे। आज मुझे बेहद खुशी है कि वैभव सूर्यवंशी ने एक ही सीजन में सबसे ज्यादा छक्कों का मेरा रिकॉर्ड तोड़ दिया। महज 15 साल की उम्र में ऐसा करना आसान नहीं है और इत
.
ये कहना है वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल का।
IPL में राजस्थान की ओर से खेलने वाले बिहार के वैभव सूर्यवंशी ने बुधवार को एलिमिनेटर मुकाबले में क्रिस गेल का 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। गेल ने 2012 में IPL के एक सीजन में 59 छक्के जमाए थे। जबकि सूर्यवंशी ने इस सीजन 65 छक्के लगाए।
65 छक्के के साथ वैभव IPL के इतिहास में एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक बल्लेबाजी देख क्रिस गेल भी उनके मुरीद हो गए। इंडियन स्पोर्ट्स नेटवर्क के मुताबिक, गेल ने कहा,
वैभव सूर्यवंशी एक असाधारण प्रतिभा हैं। उनके जैसी प्रतिभा न सिर्फ मैंने, बल्कि मेरे जैसे कई खिलाड़ियों ने भी अपने जीवन में बहुत कम देखी है। BCCI को उनका खास ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि वह भारत के लिए भविष्य में बहुत बड़ी संपत्ति साबित हो सकते हैं। क्या निडर खिलाड़ी हैं।”

गेल ने वैभव को अपना ‘यूनिवर्स बॉस’ वाला टैग दिया
क्रिस गेल ने मैच खत्म होने के तुरंत बाद अपना ‘यूनिवर्स बॉस’ वाला टैग वैभव को दे दिया। सोशल मीडिया X पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें बड़े अक्षरों में ‘UNIVERSAL BABY BOSS’ लिखा था।
वैभव की बल्लेबाजी से प्रभावित होकर गेल ने लिखा, “वैभव कितना असाधारण और अद्भुत खिलाड़ी है। युवा खिलाड़ी, शानदार मनोरंजन… नई सिक्स मशीन!”
कोच ने कहा- गेल का 2 और रिकॉर्ड भी तोड़ना है
वैभव सूर्यवंशी के कोच मनीष ओझा ने उनके परफॉर्मेंस की तारीफ की। उन्होंने कहा, कल के मैच में जिस शैली में वैभव ने बल्लेबाजी की है, वह बहुत कम ही आईपीएल में देखने को मिली है। क्रिस गेल के अभी भी दो रिकॉर्ड बाकी हैं, जिसे वैभव को तोड़ना है।
एक रिकॉर्ड 30 बॉल में शतक लगाने का और दूसरा 175 रन का सबसे बड़ा स्कोर है। मुझे उम्मीद है कि आने वाले भविष्य में वैभव इस रिकॉर्ड को जरूर तोड़ेंगे।
आगे के मैच के लिए उन्होंने वैभव को आशीर्वाद दिया। कहा, मुझे काफी पॉजिटिव उम्मीद है कि वैभव दोनों मैच में अच्छा परफॉर्म करेंगे।

मैच के बाद क्या बोले वैभव
शतक से चूकने का मलाल वैभव सूर्यवंशी के चेहरे पर साफ नजर आया। आउट होने के बाद वह काफी मायूस दिखे और कुछ देर तक मैदान पर ही खड़े रहे, मानो उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा था कि उनकी पारी खत्म हो गई है।
मैच के बाद वैभव ने कहा, “मेरे दिमाग में था कि यह नॉकआउट और बड़ा मैच है। लेकिन सभी कोचों ने मुझसे कहा था कि अभ्यास में जैसा खेलते हो, वैसा ही खेलो, मैच का आनंद लो और दबाव मत लो।
मैंने वह शॉट फील्डर को देखकर खेला, इसलिए टाइमिंग मिस हो गई। अगर मैं गेंद को थर्ड मैन की तरफ खेलता तो वह आसानी से निकल जाती, लेकिन मैंने सीधा शॉट खेलने की कोशिश की और इसी वजह से मिसटाइम हो गया।” पूरी खबर पढ़ें…
सूर्यवंशी ने सिर्फ 29 गेंदों 97 रन
वैभव सूर्यवंशी IPL इतिहास में 600 रन बनाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए। उन्होंने सिर्फ 29 गेंदों पर 334.48 की स्ट्राइक रेट से 97 रन बनाए। उन्होंने पारी में 12 छक्के और 5 चौके लगाए। हालांकि, वे IPL में सबसे तेज बनाने से चूक गए। वैभव 14 मैच में 334.48 के स्ट्राइक रेट से 680 रन बना चुके हैं।
इनमें एक शतक के साथ 4 फिफ्टी शामिल हैं। उनकी पारी में 65 छक्के और 55 चौके शामिल हैं। साथ ही उन्होंने इस सीजन 1 शतक भी लगाए हैं। वैभव राजस्थान के टॉप स्कोरर हैं। उन्होंने हैदराबाद के खिलाफ इसी सीजन में शतक लगाया था।

पहले जानिए वैभव की बैटिंग पर किसने क्या कहा
- यूवराज सिंह- भारत के स्टार बाएं हाथ के बल्लेबाज यूवराज सिंह भी वैभव को बधाई दी है। उन्होंने लिखा, बॉस बेबी ने दुनिया के दिग्गजों का रिकॉर्ड तोड़ दिया! यकीन करना मुश्किल है, इस बच्चे को बल्लेबाजी करते देखना शानदार है।
- माइकल वॉन- इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी माइकल वॉन ने लिखा, “वैभव सूर्यवंशी दुनिया के बेहतरीन ओपनर्स में से एक हैं। अब उन्हें भारतीय क्रिकेट टीम में मौका दिया जाना चाहिए।”
- पी. चिदबंरम- कांग्रेस नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदबंरम ने भी वैभव सूर्यवंशी को बधाई दी है। उन्होंने लिखा, “वैभव सूर्यवंशी ने 29 गेंदों में अविश्वसनीय 97 रन बनाए। वह शतक से सिर्फ 3 रन दूर रह गए। यह जरूर एक अफसोसजनक चूक रही, लेकिन उनकी शानदार पारी लंबे समय तक याद रखी जाएगी।”
- सचिन तेंदुलकर- सचिन ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए लिखा, “वैभव सूर्यवंशी का बैट स्विंग ज़बरदस्त है। इससे भी ज्यादा कमाल की बात यह है कि वह कितनी खूबसूरती से अपना अगला पैर हटाकर पैरों की तरफ आने वाली गेंदों के लिए जगह बनाते हैं। यही आज़ादी उन्हें अपने स्वाभाविक अंदाज़ में खेलने में मदद करती है। उनकी यह पारी किसी शानदार करिश्मे से कम नहीं थी!”

श्रीलंकाई कप्तान बोले- वैभव जैसा बच्चा आजतक नहीं देखा
IPL 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले से पहले राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी दासुन शनाका ने बिहार के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की है। शनाका ने कहा कि उन्होंने ड्रेसिंग रूम में वैभव जैसा “कूल” और संतुलित युवा खिलाड़ी पहले कभी नहीं देखा।
इस सीजन वैभव सूर्यवंशी अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से दुनियाभर का ध्यान खींच चुके हैं। पिछले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ वह सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए थे, लेकिन उससे पहले लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ उन्होंने सिर्फ 38 गेंदों में 93 रन की तूफानी पारी खेली थी।
वैभव किस तरह सफलता और असफलता को संभालते हैं, इस सवाल पर शनाका ने कहा कि उनकी सबसे बड़ी ताकत उनका शांत स्वभाव और प्रोफेशनल रवैया है।
शनाका ने कहा, “वह बहुत प्रोफेशनल है। बात सिर्फ रन बनाने या फेल होने की नहीं है, बल्कि वह प्रैक्टिस में क्या करता है और ड्रेसिंग रूम में कैसे व्यवहार करता है, यही सबसे खास है। वह बहुत कूल है। मैंने ड्रेसिंग रूम में उसके जैसा बच्चा नहीं देखा।
सीनियर खिलाड़ी अक्सर नए खिलाड़ियों पर दबाव डालते हैं, लेकिन यह लड़का बेहद शांत रहता है। मुझे उसका चीजों को संभालने का तरीका बहुत पसंद है। चाहे वह रन बनाए या फेल हो जाए, वह बिल्कुल नेचुरल रहता है। उसमें काफी क्षमता है और आगे उससे बहुत अच्छी चीजें देखने को मिलेंगी।”

IPL की एक पारी में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले भारतीय
वैभव IPL की एक पारी में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले भारतीय बन गए हैं। मैच में 12 छक्के लगाते हुए उन्होंने इस साल हैदराबाद के खिलाफ लगाए 12 सिक्स के अपने ही रिकॉर्ड की बराबरी की। वैभव के बाद मुरली विजय हैं, जिन्होंने 2010 में राजस्थान के खिलाफ 11 सिक्स लगाए थे।

वैभव सूर्यवंशी टी-20 में डबल सेंचुरी बनाना चाहते हैं, बोले- हाफ सेंचुरी में दिलचस्पी नहीं
क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी T20 में 200 रन का पर्सनल स्कोर बनाना चाहते हैं। 15 साल के क्रिकेटर ने कहा कि उनका लक्ष्य IPL में वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल के 175 रन के रिकॉर्ड को तोड़ना है।
वैभव ने इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन के यूट्यूब चैनल पर बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उन्हें सिर्फ अर्धशतक बनाने में दिलचस्पी नहीं है, बल्कि वे T20 क्रिकेट का पहला दोहरा शतक बनाना चाहते हैं।
इस सीजन वैभव ने 230+ स्ट्राइक रेट से 500+ रन बनाए
वैभव इस सीजन में शानदार फॉर्म में हैं। राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए उन्होंने इस सीजन के 14 मैचों में 583 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 232 से ज्यादा है। 53 छक्के लगाए हैं, जो किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा एक IPL सीजन में सबसे ज्यादा हैं।
वैभव IPL में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय
वैभव ने अपने डेब्यू IPL सीजन 2025 में गुजरात के खिलाफ 35 गेंद पर शतक लगाया था। यह IPL में किसी भी भारतीय का सबसे तेज शतक था। उन्होंने इस सीजन सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 36 गेंद पर शतक लगाया था। उन्होंने अपनी दोनों सेंचुरी जयपुर में लगाई है।

क्रिस गेल के नाम टी20 की सबसे बड़ी पारी
क्रिस गेल ने IPL 2013 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से खेलते हुए पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 66 गेंद पर नाबाद 175 रन बनाए थे। यह टी20 क्रिकेट में किसी बल्लेबाज की सबसे बड़ी पारी है। गेल ने उसी मैच में 30 गेंदों में शतक लगाया था, जो IPL का सबसे तेज शतक था। दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के आरोन फिंंच हैं, जिन्होंने 2018 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 172 रन बनाए थे।

12 साल में रणजी डेब्यू से इंडिया-A तक का सफर

- वैभव ने जनवरी 2024 में बिहार के लिए रणजी ट्रॉफी में डेब्यू किया। तब उनकी उम्र 12 साल थी। 2024 में मुंबई और छत्तीसगढ़ के खिलाफ उन्होंने दो फर्स्ट क्लास मैचों में 31 रन बनाए थे।
- वैभव ने सचिन तेंदुलकर (15 साल) और युवराज सिंह (18 साल) को पीछे छोड़ा और घरेलू फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बने।
- वैभव ने 13 साल की उम्र में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंडर-19 यूथ टेस्ट सीरीज में सिर्फ 58 गेंदों पर शतक जड़ दिया। यह अंडर-19 टेस्ट क्रिकेट में दूसरा सबसे तेज शतक था। उन्होंने 62 गेंदों में 104 रन की पारी खेली, जिसमें 14 चौके और 4 छक्के शामिल रहे।
- वैभव ने लिस्ट-A (50 ओवर) में अब तक 8 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 44.12 की औसत और 164.95 के स्ट्राइक रेट से 353 रन बनाए। उनका बेस्ट स्कोर 190 रन रहा है। सूर्यवंशी ने इस फॉर्मेट में 1 शतक और 1 अर्धशतक लगाया है। उन्होंने 37 चौके और 23 छक्के भी जड़े हैं।
- IPL 2025 में वैभव ने सिर्फ 7 मैचों में 252 रन बनाए, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल था। इन सभी परफॉरमेंस के आधार पर BCCI ने उन्हें इंडिया-A में जगह दी।
एशिया कप में 243 से ज्यादा का स्ट्राइक रेट
वैभव ने एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 टी-20 में 4 मैचों में 59.75 की औसत और 243.87 के स्ट्राइक रेट से 239 रन बनाए थे। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 144 रन रहा। सूर्यवंशी ने इस सीरीज में एक शतक भी लगाया था। उन्होंने 20 चौके और 22 छक्के लगाए।





