World

US-Israel Iran WAR Live Updates China Tariffs Trump

👤 Vinay Kumar⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय
US-Israel Iran WAR Live Updates China Tariffs Trump


तेल अवीव/तेहरान/वॉशिंगटन डीसी4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने चीन को ईरान की मदद नहीं करने की धमकी दी है। उन्होंने कल एक इंटरव्यू में कहा कि अगर चीन ईरान को सैन्य मदद देता हुआ पकड़ा गया, तो उस पर 50% तक टैरिफ लगाया जाएगा।

ट्रम्प ने यह भी कहा कि ब्रिटेन और कुछ अन्य देश होर्मुज स्ट्रेट में माइन (बारूदी सुरंग) हटाने वाले नौसैनिक जहाज भेजेंगे।

इससे पहले ट्रम्प ने कहा था कि उनका देश सही समय आने पर ईरान के खिलाफ कार्रवाई करेगा। वह इसके लिए पूरी तरह तैयार है।

उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि अमेरिका लॉक्ड एंड लोडेड है, यानी पूरी तरह तैयार है। जब सही समय आएगा, तो अमेरिकी सेना ईरान पर कार्रवाई कर सकती है।

पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स

  1. चीन को धमकी- ट्रम्प ने चीन को साफ चेतावनी दी है कि अगर उसने ईरान की सैन्य मदद की, तो अमेरिका उस पर 50% तक भारी टैरिफ लगा देगा।
  2. होर्मुज की नाकाबंदी- ट्रम्प ने कहा कि अमेरिकी नौसेना होर्मुज स्ट्रेट में नाकाबंदी करेगी और ईरान को टोल देने वाले जहाजों को भी रास्ते में रोक लिया जाएगा।
  3. इजराइली मंत्री का मस्जिद दौरा- इजराइल के मंत्री बेन गविर के अल अक्सा मस्जिद दौरे पर जॉर्डन ने विरोध जताया और इसे भड़काऊ कदम बताते हुए धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला कहा।
  4. ईरान ने टोल मांगा- ईरान ने दावा किया कि होर्मुज स्ट्रेट पूरी तरह उसके कंट्रोल में है और वहां से गुजरने वाले जहाजों को रियाल में टोल देना जरूरी होगा।
  5. 50 लोग गिरफ्तार- ईरान में करीब 50 लोगों को जासूसी के आरोप में पकड़ा गया है, जिन पर अमेरिका और इजराइल को संवेदनशील जानकारी देने का आरोप है।

ईरान जंग जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ट्रम्प बोले- ईरान के साथ सीजफायर कायम

ट्रम्प ने कहा है कि ईरान के साथ सीजफायर कायम है। उन्होंने बताया कि ईरान के खिलाफ घोषित नौसैनिक नाकेबंदी सोमवार सुबह (भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे) से लागू होगी। अमेरिकी सेंट्रल कमांड के अनुसार, ईरान के बंदरगाहों की ओर आने-जाने वाले सभी जहाजों को रोका जाएगा।

ट्रम्प ने कहा कि ईरान अब भी बातचीत की मेज पर लौट सकता है, लेकिन उन्होंने साफ किया कि उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने दावा किया कि ईरान खराब स्थिति में है और दबाव में है। ट्रम्प ने कहा, “अगर वे वापस आते हैं तो ठीक, नहीं आते तो भी मुझे फर्क नहीं पड़ता।”

11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ट्रम्प ने NATO पर नाराजगी जताई; बोले- हम खर्च करते हैं, लेकिन वे हमारे साथ नहीं थे

ट्रम्प ने NATO को लेकर नाराजगी जताई है और कहा कि संगठन जरूरत के समय अमेरिका के साथ नहीं था। ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका NATO पर भारी खर्च करता है, लेकिन उसे उम्मीद के मुताबिक समर्थन नहीं मिला। उन्होंने कहा कि वह NATO से निराश हैं और इस मुद्दे पर गंभीर समीक्षा की जाएगी।

14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ईरान ने कहा- अमेरिका की नाकेबंदी फेल होगी

ईरान ने अमेरिका की नौसैनिक नाकेबंदी पर सख्त चेतावनी दी है। ईरान के सीनियर नेता मोहसिन रेजाई ने कहा कि यह नाकेबंदी फेल होगी और अमेरिका को हार का सामना करना पड़ेगा।

रेजाई ने कहा कि जैसे अमेरिका होर्मुज स्ट्रेट के मामले में ईरान के खिलाफ सफल नहीं हो पाया, वैसे ही इस बार भी नाकाम रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि ईरानी सेना अमेरिका को ऐसी कार्रवाई की अनुमति नहीं देगी।

रेजाई ने दावा किया कि ईरान के पास जवाब देने के लिए कई अनछुए विकल्प मौजूद हैं, जिनका अभी तक इस्तेमाल नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि ईरान ऐसा देश नहीं है जिसे ट्वीट और काल्पनिक योजनाओं के जरिए घेरा जा सके।

25 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

लेबनान बोला- इजराइल से युद्ध खत्म करने को तैयार

लेबनान ने इजराइल के साथ जारी युद्ध खत्म करने के लिए बातचीत की इच्छा जताई है। प्रधानमंत्री नवाफ सलाम ने कहा कि उनका देश कूटनीतिक समाधान के लिए तैयार है।

उन्होंने बताया कि इस मुद्दे पर मंगलवार को वॉशिंगटन में अहम बैठक प्रस्तावित है। वहां दोनों पक्षों के बीच बातचीत होगी।

सलाम ने इजराइली हमलों में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना जताई। उन्होंने कहा कि इस संघर्ष में अब तक 2000 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है।

तस्वीर लेबनान के प्रधानमंत्री नवाफ सलाम की है। वे 14 अप्रैल को वॉशिंगटन में जंग खत्म करने के लिए बैठक करेंगे।

तस्वीर लेबनान के प्रधानमंत्री नवाफ सलाम की है। वे 14 अप्रैल को वॉशिंगटन में जंग खत्म करने के लिए बैठक करेंगे।

30 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ट्रम्प बोले- ईरान के बंदरगाहों की नाकेबंदी असरदार होगी

ट्रम्प ने कहा है कि ईरान के बंदरगाहों पर प्रस्तावित नाकेबंदी असरदार साबित होगी। मीडिया से बातचीत में ट्रम्प ने दावा किया कि इस कदम से ईरान की तेल बिक्री पर रोक लगेगी और उस पर आर्थिक दबाव बढ़ेगा। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका के साथ कई अन्य देश भी इस कार्रवाई में सहयोग कर रहे हैं।

47 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अमेरिका की नाकाबंदी के ऐलान के बाद तेल की कीमतें बढ़ीं

अमेरिका ने ऐलान किया है कि सोमवार से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी की जाएगी। इसके बाद कच्चे तेल की कीमतों में तेज बढ़ोतरी देखी गई है।

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी क्रूड ऑयल 8% बढ़कर 104.24 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया। वहीं अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 7% बढ़कर 102.29 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

खबरें और भी हैं…



Source link

📰 स्रोत: यह खबर स्वचालित RSS फीड से एकत्र की गई है। किसी भी सुधार या शिकायत के लिए कृपया संपर्क करें

💬 टिप्पणियाँ (0)

टिप्पणियाँ लोड हो रही हैं…

    अपनी टिप्पणी लिखें

    टिप्पणी मॉडरेशन के बाद प्रकाशित होगी।

    और पढ़ें

    US-Israel Iran WAR Live Updates China Tariffs Trump | खबर एक्सपी