World

Tiffany trump reached jaisalmer

👤 Vinay Kumar⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय
Tiffany trump reached jaisalmer

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की छोटी बेटी टिफनी ट्रम्प पति माइकल बोलोस के साथ रविवार सुबह करीब 10:51 बजे विशेष विमान से जैसलमेर पहुंचीं।

.

टिफनी ट्रम्प पति माइकल बोलोस के साथ शाम 5 बजे ऐतिहासिक सोनार दुर्ग देखने (जैसलमेर फोर्ट) पहुंचीं। गोपा चौक से टिफनी और उनके पति ई-गोल्फ कार्ट में सवार होकर किले में एंट्री की।

दशहरा चौक पहुंचने पर जैसलमेर के पूर्व महारावल चैतन्यराज सिंह ने उनका स्वागत किया। इसके बाद फोर्ट में बने म्यूजियम की भी विजिट कीं।

टिफनी ट्रम्प और उनके पति सूर्यगढ़ होटल में रुके हैं। जिस विला में वे रुके हैं, वह होटल का सबसे महंगा है। उसका किराया करीब 2 लाख रुपए प्रतिदिन बताया जा रहा है। इस विला में तीन कमरे और स्विमिंग पूल है।

अब देखिए PHOTOS…

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की छोटी बेटी टिफनी ट्रम्प पति माइकल बोलोस के साथ सोनार दुर्ग देखने पहुंचीं।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की छोटी बेटी टिफनी ट्रम्प पति माइकल बोलोस के साथ सोनार दुर्ग देखने पहुंचीं।

टिफनी ट्रम्प ने पति माइकल बोलोस के साथ ई गोल्फ कार्ट में किले की विजिट की।

टिफनी ट्रम्प ने पति माइकल बोलोस के साथ ई गोल्फ कार्ट में किले की विजिट की।

सोनार किले में विजिट के लिए जाते समय टिफनी ट्रम्प ने लोगों का अभिवादन किया।

सोनार किले में विजिट के लिए जाते समय टिफनी ट्रम्प ने लोगों का अभिवादन किया।

टिफनी ट्रम्प रविवार सुबह पति माइकल बोलोस के साथ विशेष विमान से जैसलमेर एयरपोर्ट पहुंची थीं।

टिफनी ट्रम्प रविवार सुबह पति माइकल बोलोस के साथ विशेष विमान से जैसलमेर एयरपोर्ट पहुंची थीं।

टिफनी ट्रम्प और उनके पति की सुरक्षा को देखते हुए एयरपोर्ट के बाहर बुलेटप्रूफ गाड़ियों का काफिला तैनात रहा था।

टिफनी ट्रम्प और उनके पति की सुरक्षा को देखते हुए एयरपोर्ट के बाहर बुलेटप्रूफ गाड़ियों का काफिला तैनात रहा था।

सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए एयरपोर्ट के बाहर एयर डिफेंस सिस्टम 'आकाश' भी तैनात किया गया था।

सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए एयरपोर्ट के बाहर एयर डिफेंस सिस्टम ‘आकाश’ भी तैनात किया गया था।

जैसलमेर की सड़कों से निकलता हाई सिक्योरिटी गाड़ियों का काफिला।

जैसलमेर की सड़कों से निकलता हाई सिक्योरिटी गाड़ियों का काफिला।

सूर्यगढ़ होटल के बाहर तैनात पुलिस की गाड़ियां।

सूर्यगढ़ होटल के बाहर तैनात पुलिस की गाड़ियां।

पारंपरिक राजस्थानी वेशभूषा में सजे लोक कलाकारों ने होटल परिसर में डांस किया था।

पारंपरिक राजस्थानी वेशभूषा में सजे लोक कलाकारों ने होटल परिसर में डांस किया था।

होटल में टिफनी ट्रम्प के स्वागत में लोक गायन करते कलाकार।

होटल में टिफनी ट्रम्प के स्वागत में लोक गायन करते कलाकार।

स्वागत के लिए ऊंटों को रंग-बिरंगे कपड़ों और पारंपरिक गहनों से सजाया गया था।

स्वागत के लिए ऊंटों को रंग-बिरंगे कपड़ों और पारंपरिक गहनों से सजाया गया था।

एयर डिफेंस सिस्टम ‘आकाश’ तैनात

इससे पहले टिफनी ट्रम्प दिल्ली से सुबह जैसलमेर सिविल एयरपोर्ट पहुंचीं। जैसलमेर एयरपोर्ट पर पुलिस, विशेष सुरक्षा बल और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के जवान तैनात किए गए थे।

एयरपोर्ट के बाहर एयर डिफेंस सिस्टम ‘आकाश’ भी तैनात किया गया था। इसे भारतीय सेना और वायुसेना की वायु रक्षा क्षमता का अहम हिस्सा माना जाता है। सुरक्षा व्यवस्था में हाई-सिक्योरिटी और बुलेटप्रूफ गाड़ियां शामिल रहीं।

अमेरिका की यूएस सीक्रेट सर्विस के साथ भारत की विभिन्न सिक्योरिटी एजेंसियां भी सुरक्षा व्यवस्था में जुटी हुई हैं।

होटल में राजस्थानी डांस से स्वागत

टिफनी ट्रम्प के सूर्यगढ़ होटल पहुंचने पर लोक कलाकारों ने पारंपरिक राजस्थानी वेशभूषा में घूमर सहित कई डांस परफॉर्मेंस दी। पारंपरिक वाद्य यंत्रों (इंस्ट्रूमेंट्स) की धुन पर लोक कलाकारों ने प्रस्तुतियां दीं।

स्वागत के लिए ऊंटों को विशेष रूप से राजस्थानी अंदाज में सजाया गया था। रंग-बिरंगे कपड़ों, कढ़ाईदार सजावटी सामान और पारंपरिक ज्वेलरी से सजे ऊंट आकर्षण का केंद्र रहे।

टिफनी ट्रम्प और उनके पति सोमवार शाम 4 बजे जैसलमेर से लौटेंगे।

ताजमहल की फोटो शेयर कर लिखा- ‘The Stunning Taj Mahal’

इससे पहले, शनिवार को टिफनी ट्रम्प और उनके पति ने आगरा (यूपी) में ताजमहल देखा। वहां वे करीब एक घंटा रहे।

जैसलमेर पहुंचने से करीब 2 घंटे पहले टिफनी ट्रम्प ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर ताजमहल की फोटो शेयर की। कैप्शन लिखा- “The Stunning Taj Mahal”।

भारत घूमने आईं टिफनी ट्रम्प और उनके पति शनिवार को आगरा (UP) में थे। उन्होंने ताजमहल देखा और फोटो क्लिक कराए।

भारत घूमने आईं टिफनी ट्रम्प और उनके पति शनिवार को आगरा (UP) में थे। उन्होंने ताजमहल देखा और फोटो क्लिक कराए।

यह खबर भी पढ़ें…

डोनाल्ड ट्रम्प की बेटी जैसलमेर आएंगी, बॉर्डर इलाकों में अलर्ट: पति के साथ चार्टर प्लेन से कल पहुंचेंगी, सोनार किला और पटवों की हवेली देखेंगी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की छोटी बेटी टिफनी ट्रम्प अपने पति माइकल बोलोस के साथ रविवार को राजस्थान के जैसलमेर पहुंचेंगी। यह शाही जोड़ा चार्टर प्लेन से सीधे जैसलमेर पहुंचेगा। (पूरी खबर पढ़ें)

Source link

📰 स्रोत: यह खबर स्वचालित RSS फीड से एकत्र की गई है। किसी भी सुधार या शिकायत के लिए कृपया संपर्क करें

💬 टिप्पणियाँ (0)

टिप्पणियाँ लोड हो रही हैं…

    अपनी टिप्पणी लिखें

    टिप्पणी मॉडरेशन के बाद प्रकाशित होगी।

    और पढ़ें

    Tiffany trump reached jaisalmer | खबर एक्सपी