Sports

Surya Kumar Yadav T20 Captaincy Doubt

👤 Vinay Kumar⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय
Surya Kumar Yadav T20 Captaincy Doubt


स्पोर्ट्स डेस्क12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
सूर्यकुमार यादव को जुलाई 2024 में भारत का टी-20 कप्तान बनाया गया था। - Dainik Bhaskar

सूर्यकुमार यादव को जुलाई 2024 में भारत का टी-20 कप्तान बनाया गया था।

सूर्यकुमार यादव को भारतीय टी-20 टीम की कप्तानी से हटाया जा सकता है। इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक उनकी टीम में जगह भी खतरे में है। आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे से पहले BCCI, टीम मैनेजमेंट और चयन समिति नया कप्तान बनाने पर विचार कर रही है।

भारत की टीम इस महीने आयरलैंड में दो टी-20 मैच खेलेगी। इसके बाद इंग्लैंड दौरे पर 5 टी-20 मुकाबले होंगे। इसी साल 8 मार्च को अहमदाबाद में सूर्यकुमार की कप्तानी में भारत ने टी-20 वर्ल्डकप जीता था। इसके बावजूद बोर्ड ने टी-20 वर्ल्ड कप 2028 को लेकर यह फैसला लिया है। इस मामले में हेड कोच गंभीर से भी चर्चा की गई है।

सूर्यकुमार यादव टी-20 वर्ल्ड कप 2026 ट्रॉफी के साथ।

सूर्यकुमार यादव टी-20 वर्ल्ड कप 2026 ट्रॉफी के साथ।

इस IPL में 270 रन ही बना सके

IPL 2026 सीजन में सूर्यकुमार केवल 270 रन ही बना सके। इस दौरान उनका औसत 20.76 रहा। सूर्या ने इस सीजन दो अर्धशतक राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ लगाया था।

सूर्या ने बतौर कप्तान 42 टी-20 जीते

सूर्या की कप्तानी में भारत ने 52 टी-20 मैच खेले। इसमें 42 जीते , 8 हार और दो मैच नो रिजल्ट रहा। उनका जीत प्रतिशत 80.76% है। सूर्यकुमार की अगुआई में भारत ने 2026 टी-20 वर्ल्ड कप, 2025 एशिया कप अपने नाम किया था।

सूर्या टी-20 में 4 शतक लगा चुके

सूर्यकुमार ने 113 मैचों में 3272 रन बनाए हैं। उनका औसत 36.35 और स्ट्राइक रेट 162.94 रहा है। सूर्यकुमार के नाम 4 शतक और 25 अर्धशतक दर्ज हैं। उनका बेस्ट स्कोर 117 रन है। सूर्या ने 297 चौके, 179 छक्के और 58 कैच भी लिए हैं।

रोहित के बाद सूर्या को कप्तानी मिली थी

वेस्टइंडीज में 2024 टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद रोहित शर्मा ने इस फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था। इसके बाद सूर्यकुमार यादव को भारत की कप्तानी सौंपी गई थी।

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा ने रिटायरमेंट ले लिया था।

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा ने रिटायरमेंट ले लिया था।

————————— क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… सूर्यवंशी इफेक्ट- इंडिया-ए की ट्राई सीरीज लाइव टेलीकास्ट होगी

भारत-ए, श्रीलंका-ए और अफगानिस्तान-ए के बीच होने वाली त्रिकोणीय वनडे सीरीज के मैच LIVE देखे जा सकेंगे। यह सीरीज श्रीलंका में खेली जाएगी। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

📰 स्रोत: यह खबर स्वचालित RSS फीड से एकत्र की गई है। किसी भी सुधार या शिकायत के लिए कृपया संपर्क करें

💬 टिप्पणियाँ (0)

टिप्पणियाँ लोड हो रही हैं…

    अपनी टिप्पणी लिखें

    टिप्पणी मॉडरेशन के बाद प्रकाशित होगी।

    और पढ़ें

    Surya Kumar Yadav T20 Captaincy Doubt | खबर एक्सपी