Tech - Auto

Snapdragon Elite Gen 5, 200MP Camera Incoming!

👤 Vinay Kumar⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय
Snapdragon Elite Gen 5, 200MP Camera Incoming!


नई दिल्ली26 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कोरियन टेक कंपनी सैमसंग अपनी फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज गैलेक्सी S26 लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी इस साल भी तीन नए मॉडल्स- गैलेक्सी S26, S26 प्लस और S26 अल्ट्रा बाजार में उतार सकती है।

इस बार मुख्य फोकस एडवांस AI फीचर्स, स्लिम डिजाइन और अल्ट्रा मॉडल में मिलने वाले पावरफुल ‘स्नैपड्रैगन एलीट जेन 5’ प्रोसेसर पर है। तीनों फोन एनुअल इवेंट ‘गैलेक्सी अनपैक्ड’ में पेश किए जाएंगे।

फिलहाल कंपनी ने लॉन्च डेट की घोषणा नहीं की है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ये इवेंट 25 फरवरी को होगा। सीरीज के बेस मॉडल गैलेक्सी S26 की शुरुआती कीमत ₹79,999 हो सकती है।

वहीं, गैलेक्सी S26 प्लस ₹99,999 और सबसे प्रीमियम मॉडल गैलेक्सी S26 अल्ट्रा ₹1,29,000 की शुरुआती कीमत में आ सकते हैं। अल्ट्रा के 1TB वैरिएंट की कीमत ₹1.60 लाख तक जा सकती है।

डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी: स्लिम बॉडी और टाइटेनियम फ्रेम

गैलेक्सी S26 सीरीज में इस बार डिजाइन को लेकर बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

मटेरियल: अल्ट्रा मॉडल में ग्रेड-5 टाइटेनियम फ्रेम का इस्तेमाल जारी रहेगा, जबकि बाकी मॉडल्स में मजबूत एल्युमिनियम फ्रेम मिल सकता है।

डायमेंशन: स्टैंडर्ड S26 की थिकनेस मात्र 6.9mm होने की खबर है, जो इसे काफी स्लिम और कॉम्पैक्ट बनाएगी। इसका वजन भी काफी हल्का रहने की उम्मीद है, जिससे वन-हैंड यूज आसान होगा।

बैक पैनल: पीछे की तरफ मैट फिनिश ग्लास मिलेगा जिस पर उंगलियों के निशान कम पड़ेंगे। अल्ट्रा मॉडल का डिजाइन थोड़ा बॉक्सी होगा, जबकि बाकी दोनों मॉडल कर्व्ड कॉर्नर के साथ आएंगे।

फ्रंट डिस्प्ले: फ्रंट में बेहद पतले बेजल्स (Bezels) के साथ सेंटर पंच-होल सेल्फी कैमरा दिया गया है।

कलर ऑप्शन: इस बार फैंटम ब्लैक, क्रीम और ग्रीन के अलावा कुछ नए टाइटेनियम शेड्स देखने को मिल सकते हैं।

सेफ्टी रेटिंग: पूरी सीरीज IP68 रेटिंग के साथ आएगी, जो इसे पानी और धूल से सुरक्षित रखेगी।

खबरें और भी हैं…



Source link

📰 स्रोत: यह खबर स्वचालित RSS फीड से एकत्र की गई है। किसी भी सुधार या शिकायत के लिए कृपया संपर्क करें

💬 टिप्पणियाँ (0)

टिप्पणियाँ लोड हो रही हैं…

    अपनी टिप्पणी लिखें

    टिप्पणी मॉडरेशन के बाद प्रकाशित होगी।

    और पढ़ें

    Snapdragon Elite Gen 5, 200MP Camera Incoming! | खबर एक्सपी