Tech - Auto

Samsung Galaxy F70e Launch India

👤 Vinay Kumar⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय
Samsung Galaxy F70e Launch India


नई दिल्ली20 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सैमसंग इंडिया ने आज 9 फरवरी को भारत में F सीरीज में नया स्मार्टफोन गैलेक्सी F70e लॉन्च कर दिया है। बजट स्मार्टफोन को 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी, मीडियाटेक डायेमेंसिटी 6300 प्रोसेसर और 6.7-इंच के HD+ LCD डिस्प्ले के साथ उतारा गया है।

सैमसंग गैलेक्सी F70e को दो वैरियंट में पेश किया गया है। इसमें 4GB रैम + 128GB स्टोरेज वाले की कीमत 12,999 रुपए रखी गई है। वहीं, 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वाले टॉप मॉडल की कीमत 14,999 रुपए है। इसकी सेल 17 फरवरी से शुरू होगी।

डिजाइन: लैदर फिनिश के साथ प्रीमियम लुक

नए सैमसंग फोन का बैक पैनल लैदर फिनिश के साथ आया है, जो प्रीमियम और सॉफ्ट फील देता है। यह डिजाइन इसे उंगलियों के निशान और छोटे-मोटे स्क्रैच से भी बचाता है। कंपनी इसे दो कलर ऑप्शन- लाइमलाइट ग्रीन और स्पॉटलाइट ब्लू के साथ पेश किया है।

सामने की तरफ स्क्रीन में पतले बेजल्स हैं। फोन में टाइप-C चार्जिंग पोर्ट और जरूरी बटन दिए गए हैं। इस सैमसंग स्मार्टफोन को IP54 रेटिंग के साथ पेश किया जाएगा जो पानी की बौछारों से बचाने में मदद करेगा।

सैमसंग गैलैक्सी F70e: स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले: सैमसंग गैलेक्सी F70e में कंपनी ने 1600 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.7-इंच की HD+ स्क्रीन दी है। यह इनफिनिटी ‘यू’ वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले है, जो LCD पैनल पर बनी है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 800 निट्स पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट भी दिया गया है।

कैमरा: फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें LED फ्लैश के साथ 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर और 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर शामिल है। वहीं, सेल्फी और वी​डियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।

बैटरी: सैमसंग गैलैक्सी F70e में पावर बैकअप के लिए 6,000mAh की बैटरी दी गई है। सैमसंग के मुताबिक यह भारी इस्तेमाल के बावजूद आसानी से 2 दिन तक चल सकती है। बैटरी चार्ज करने के लिए फोन में 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।

परफॉर्मेंस: फोन को मीडियाटेक डायमेंसिटी 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है। यह 6 नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल चिपसेट है, जो 2.0GHz से लेकर 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन कर सकता है।

मीडियाटेक ने इस प्रोसेसर को 2024 में पेश किया था। ऐसे में गैलेक्सी F70e में 2 साल पुराना प्रोसेसर दिया जाना, सैमसंग फैंस को निराश कर सकता है। हालांकि फोन एंड्रॉयड बेस्ड OneUI 8 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आया है, जिसमें 6 OS और सिक्योरिटी अपडेट मिलेगा।

खबरें और भी हैं…



Source link

📰 स्रोत: यह खबर स्वचालित RSS फीड से एकत्र की गई है। किसी भी सुधार या शिकायत के लिए कृपया संपर्क करें

💬 टिप्पणियाँ (0)

टिप्पणियाँ लोड हो रही हैं…

    अपनी टिप्पणी लिखें

    टिप्पणी मॉडरेशन के बाद प्रकाशित होगी।

    और पढ़ें

    Samsung Galaxy F70e Launch India | खबर एक्सपी