Trending

Rahul Gandhi Auto Drivers Lunch Meeting Video Update

👤 Vinay Kumar⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय
Rahul Gandhi Auto Drivers Lunch Meeting Video Update


  • Hindi News
  • National
  • Rahul Gandhi Auto Drivers Lunch Meeting Video Update | Delhi Todarmal Park

नई दिल्ली9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी शुक्रवार को दिल्ली के बंगाली मार्केट में बने टोडरमल पार्क में ऑटोरिक्शा ड्राइवर्स के बीच पहुंचे। जहां उन्होंने ऑटोचालकों से बात की। राहुल उनका यूनिफॉर्म पहने भी नजर आए।

पार्क में बैठे राहुल के कुछ वीडियो सामने आए हैं, जिसमें वे ऑटो ड्राइवर्स के साथ खाना खाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान वे ऑटो की सवारी करते भी नजर आए।

राहुल ने ऑटो ड्राइवर्स से रोजमर्रा की चुनौतियों, उनकी इनकम, बढ़ते खर्चों और काम करने के हालात के बारे में जाना। उनकी शिकायतें सुनीं, उनकी जीवनशैली और समस्याओं पर चर्चा की।

राहुल गांधी और ऑटो ड्राइवर्स की तस्वीरें…

राहुल का वादा- संसद में उठाएंगे ऑटो ड्राइवर्स से जुड़े मुद्दे

राहुल गांधी से मिलने के बाद एक ऑटो ड्राइवर ने कहा- राहुल गांधी ने हमसे बातचीत की। उन्होंने संसद में हमारे मुद्दे उठाने, हमारे बीमा और दूसरी सहायता दिलाने का वादा किया। हमने साथ मिलकर खाना भी खाया। जब हम खाना खा रहे थे, तभी अचानक राहुल गांधी हमसे मिलने आ गए, और हमें बहुत अच्छा लगा।

ऑटो ड्राइवर रमेश प्रसाद ने बताया कि हमने राहुल जी से बताया कि हमारा काम बहुत धीमा चल रहा है। उन्होंने मेरे बच्चों की पढ़ाई-लिखाई और रोज की कमाई और खाने-पीने का खर्च कैसे चलाते हैं, इस बारे में पूछा। हमने राहुल गांधी जी के साथ दाल, रोटी और सब्ज़ी का सादा भोजन किया।

ऑटो ड्राइवर अरिंदर कुमार शाह ने बताया कि हमने महंगाई के बोझ, खासकर गैस की बढ़ती कीमतों के बारे में बात की, जिसने गुजारा करना बेहद मुश्किल बना दिया है। राहुल जी ने हमारी हेल्प करने का वादा किया और कहा कि वे हमारी शिकायतों को सीधे संसद में उठाएंगे। हम सभी ने रोटी और आलू की सब्जी खाई।

——————————–

राहुल गांधी से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

दिल्ली में राहुल गांधी से मिले ‘मोहम्मद दीपक’: गले लगाया; बोले- कोटद्वार आकर तुम्हारे जिम की मेंबरशिप लूंगा

उत्तराखंड के कोटद्वार में ‘बाबा’ शब्द पर हुए विवाद से जुड़े मोहम्मद दीपक फरवरी में राहुल गांधी से मिलने दिल्ली पहुंचे थे। जिम ट्रेनर दीपक कुमार ने एक बुजुर्ग मुस्लिम दुकानदार को बचाने के लिए खुद को ‘मोहम्मद दीपक’ बताया था। राहुल ने दीपक से मुलाकात की तस्वीरें शेयर करते हुए उन्हें ‘साहस की लौ’ बताया था। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

📰 स्रोत: यह खबर स्वचालित RSS फीड से एकत्र की गई है। किसी भी सुधार या शिकायत के लिए कृपया संपर्क करें

टिप्पणियाँ (0)

टिप्पणियाँ लोड हो रही हैं…

अपनी टिप्पणी लिखें

टिप्पणी करने से पहले WP एडमिन में "अनाम टिप्पणियाँ अनुमति दें" चालू होना चाहिए। मॉडरेशन लागू हो सकता है।

Powered by WordPress comments

और पढ़ें