Entertainment

Kamal haasan lashed out after NEET exam got cancell due to paper leak

👤 Vinay Kumar⏱️ 1 मिनट पढ़ने का समय
Kamal haasan lashed out after NEET exam got cancell due to paper leak


2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

3 मई को होने वाली नीज की परीक्षा रद्द कर दी गई है। इससे देश भर में आक्रोश है। ये फैसला पेपर लीक होने के आरोपों के बीच राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने लिया है। फैसला आने के बाद एक्टर कमल हासन भड़क गए। उनका मानना है कि इस फैसले से 22 लाख छात्रों की मेहनत बर्बाद हुई है।

कमल हासन ने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से लिखा है, ‘NEET प्रवेश परीक्षा के लिए दिन-रात मेहनत और सपने देखने वाले 22 लाख छात्रों की उम्मीदें आपराधिक साजिशों ने तोड़ दी हैं। इस मानसिक पीड़ा की जिम्मेदारी कौन लेगा?’

आगे उन्होंने लिखा है, ‘आज तक मुझे याद नहीं कि NEET की एक भी परीक्षा बिना गड़बड़ी और धांधली के आरोपों के हुई हो। यही वजह है कि हम शिक्षा को फिर से राज्य सूची में लाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। भारतीय छात्रों को इस अन्यायपूर्ण NEET परीक्षा और इसके पीछे काम कर रहे माफिया से बचाया जाना चाहिए।’

पेपर लीक होने के मामले की जांच अब सीबीआई को सौंपी गई है। फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन ने भी कड़ी जांच की मांग की है। वहीं दिल्ली में भी कई छात्र पेपर रद्द होने के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं। नीट की ये परीक्षा भारत के 551 शहरों और विदेशो 14 शहरों में होने वाली थी।



Source link

📰 स्रोत: यह खबर स्वचालित RSS फीड से एकत्र की गई है। किसी भी सुधार या शिकायत के लिए कृपया संपर्क करें

💬 टिप्पणियाँ (0)

टिप्पणियाँ लोड हो रही हैं…

    अपनी टिप्पणी लिखें

    टिप्पणी मॉडरेशन के बाद प्रकाशित होगी।

    और पढ़ें

    Kamal haasan lashed out after NEET exam got cancell due to paper leak | खबर एक्सपी