Sports

IPL 2026 Playoffs | RCB, SRH, GT Qualify; Chennais Knockout Chances Bleak

👤 Vinay Kumar⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय
IPL 2026 Playoffs | RCB, SRH, GT Qualify; Chennais Knockout Chances Bleak


स्पोर्ट्स डेस्क1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

IPL 2026 के लीग स्टेज में प्लेऑफ की तस्वीर लगभग साफ हो गई है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बाद सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस ने भी अंतिम-4 में जगह पक्की कर ली है।

सोमवार को हैदराबाद ने चेन्नई को हराकर 16 पॉइंट्स हासिल किए और प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली। इस नतीजे से गुजरात टाइटंस को भी फायदा मिला और टीम भी 16 पॉइंट्स के साथ नॉकआउट में पहुंच गई।

अब प्लेऑफ के चौथे स्थान के लिए पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला है।

पॉइंट्स टेबल की मौजूदा स्थिति…

सभी टीमों का समीकरण

बेंगलुरु की टीम टॉप पर कायम

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 18 पॉइंट्स और +1.065 नेट रनरेट के साथ पहले स्थान पर है। टीम पहले ही प्लेऑफ में पहुंच चुकी है और उसका क्वालिफायर-1 खेलना लगभग तय माना जा रहा है। RCB का आखिरी लीग मैच सनराइजर्स हैदराबाद से 22 मई को है।

गुजरात को टॉप-2 के लिए चेन्नई को हराना होगा

गुजरात टाइटंस 16 पॉइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर बनी हुई है। टीम का नेट रनरेट +0.400 है। गुजरात का आखिरी मुकाबला चेन्नई है। क्वालिफायर-1 खेलने के लिए गुजरात को चेन्नई से जीतना ही होगा।

हैदराबाद ने टॉप-3 में जगह पक्की की

हैदराबाद ने चेन्नई को हराकर 13 मैचों में 16 पॉइंट्स हासिल कर लिए। टीम अब तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। हैदराबाद का आखिरी मुकाबला बेंगलुरु से होगा। अगर SRH यह मैच जीतती है तो टीम टॉप-2 में भी पहुंच सकती है।

पंजाब और राजस्थान के लिए करो या मरो की स्थिति

पंजाब किंग्स 13 पॉइंट्स के साथ चौथे स्थान पर है। टीम लगातार 6 मुकाबले हार चुकी है। पंजाब को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए लखनऊ के खिलाफ हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी।

राजस्थान रॉयल्स 12 पॉइंट्स के साथ पांचवें स्थान पर है। टीम को अब लखनऊ और मुंबई से मैच खेलने हैं। राजस्थान को अंतिम-4 में पहुंचने के लिए दोनों मुकाबले जीतने होंगे।

चेन्नई की उम्मीदें कम हुई

चेन्नई को हैदराबाद से हार के बाद बड़ा झटका लगा। टीम 13 मैचों में 12 पॉइंट्स पर है और उसका नेट रनरेट भी ज्यादा बेहतर नहीं है। चेन्नई को अब गुजरात के खिलाफ आखिरी मैच जीतना होगा, साथ ही दूसरी टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना पड़ेगा।

कोलकाता और दिल्ली अब भी रेस में

कोलकाता नाइट राइडर्स 11 पॉइंट्स के साथ 8वें स्थान पर है। टीम को मुंबई और दिल्ली के खिलाफ अपने दोनों मुकाबले जीतने होंगे।

दिल्ली कैपिटल्स 12 पॉइंट्स के साथ सातवें स्थान पर है। टीम का नेट रनरेट (-0.871) काफी खराब है। दिल्ली को कोलकाता के खिलाफ बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी और बाकी नतीजों का भी इंतजार करना पड़ेगा।

मुंबई और लखनऊ पहले ही बाहर

मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स 8-8 पॉइंट्स के साथ क्रमश: नौवें और दसवें स्थान पर हैं। दोनों टीमें पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी हैं।

टूर्नामेंट के टॉप प्लेयर्स…

क्लासन ऑरेंज कैप होल्डर बने

हैदराबाद के हेनरिक क्लासन के 13 मैचों में 555 रन के साथ ऑरेंज कैप होल्डर बन गए हैं। साई सुदर्शन 554 रन के साथ दूसरे नंबर पर हैं। शुभमन गिल 552 रन के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

बेंगलुरु के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार 24 विकेट के साथ पर्पल कैप होल्डर बने हुए हैं। गुजरात के कगिसो रबाडा 21 विकेट के साथ दूसरे स्थान पर हैं। चेन्नई के अंशुल कम्बोज 20 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर बने हुए हैं।

——————————————————-

IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

आज राजस्थान Vs लखनऊ, राजस्थान होम ग्राउंड पर इस सीजन एक भी मैच नहीं जीती

IPL का 64वां मैच राजस्थान रॉयल्स (RR) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच खेला जाएगा। मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से होगा। प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए राजस्थान हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। राजस्थान इस सीजन में अपने होम ग्राउंड पर अब तक एक भी मैच नहीं जीत सकी है। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…



Source link

📰 स्रोत: यह खबर स्वचालित RSS फीड से एकत्र की गई है। किसी भी सुधार या शिकायत के लिए कृपया संपर्क करें

💬 टिप्पणियाँ (0)

टिप्पणियाँ लोड हो रही हैं…

    अपनी टिप्पणी लिखें

    टिप्पणी मॉडरेशन के बाद प्रकाशित होगी।

    और पढ़ें

    IPL 2026 Playoffs | RCB, SRH, GT Qualify; Chennais Knockout Chances Bleak | खबर एक्सपी