Entertainment

Haryanvi singer Pepsi Sharma death case update

👤 Vinay Kumar⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय
Haryanvi singer Pepsi Sharma death case update


पेप्सी शर्मा अपने पीछे पत्नी, एक बेटी, बेटा छोड़ गए हैं।-फाइल फोटो

हरियाणवी सिंगर पेप्सी शर्मा के निधन के मामले में उनके भाई ने कई अहम खुलासे किए हैं। भाई ऋषिपाल का कहना है कि पेप्सी को रविवार को दिन में सीने में दर्द की शिकायत हुई थी, जिसके बाद उन्हें दो बार अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद दवा

.

दोपहर में वह खेत स्थित ट्यूबवेल पर नहाने गए थे। शाम को घर लौटने के बाद उन्होंने शिकंजी पी और खिचड़ी खाई। इसी दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और उनके मुंह से पानी निकलने लगा। परिजन उन्हें तीसरी बार अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पेप्सी शर्मा का असली नाम यशपाल शर्मा था। वह गाजियाबाद के निवाड़ी क्षेत्र के पतला गांव के निवासी थे। उनके परिवार में पत्नी, 10 वर्षीय बेटी और 7 वर्षीय बेटा हैं। उन्होंने हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी के साथ कई रागनी कार्यक्रमों में प्रस्तुति देकर खास पहचान बनाई थी।

रागनी प्रोग्रामों में पेप्सी शर्मा और सपना चौधरी की जोड़ी हिट हुई थी।-फाइल

रागनी प्रोग्रामों में पेप्सी शर्मा और सपना चौधरी की जोड़ी हिट हुई थी।-फाइल

जानिए पेप्सी शर्मा के भाई ने क्या बताया…

दोस्तों के साथ बैठे थे, तभी सीने में दर्द हुआ

भाई ऋषिपाल ने बताया कि रविवार को पेप्सी शर्मा अपने पैतृक गांव पतला पहुंचे थे, क्योंकि उन्हें किसी शो के सिलसिले में बाहर जाना था। गांव पहुंचने के बाद वह अपनी मां से मिले और कुछ समय उनके साथ रहे। इसके बाद वह अपने दोस्तों के साथ बैठकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें सीने और शरीर में दर्द महसूस हुआ, जिसकी जानकारी उन्होंने अपने साथियों को दी।

जांच के बाद डॉक्टरों ने दवा देकर भेजा

भाई के आगे बताया- दर्द की शिकायत के बाद उनके दोस्त उन्हें स्थानीय अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दवा दी और बताया कि कोई गंभीर समस्या नहीं है तथा आराम करने से स्थिति ठीक हो जाएगी। दवा लेने के बाद वह वापस गांव लौट आए। अस्पताल से लौटने के बाद करीब चार बजे वह गांव के खेतों में गए, जहां उन्होंने ट्यूबवेल के नीचे स्नान भी किया। इसके बाद वह दोबारा घर लौट आए और अपनी मां के पास बैठकर बातचीत करने लगे।

दर्द बढ़ने पर परिवार ने दूसरी बार अस्पताल पहुंचाया

ऋषिपाल के मुताबिक, घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपनी मां को भी तबीयत ठीक न होने और दर्द महसूस होने की बात बताई। चूंकि उनकी मां भी बीमार चल रही हैं, इसलिए परिवार ने उन्हें दोबारा अस्पताल भेजने का फैसला किया। इसके बाद वह अपने भतीजे के साथ अस्पताल पहुंचे। दूसरी बार अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें फिर दवा दी और सलाह दी कि यदि परेशानी बढ़े तो उन्हें मोदीनगर के किसी बड़े अस्पताल में ले जाया जाए।

घर आकर शिकंजी पी, फिर खिचड़ी खाई

भाई ने कहा- दवा लेने के बाद वह वापस घर लौट आए। घर पहुंचने से पहले ही पेप्सी शर्मा ने अपनी मां को फोन कर खिचड़ी बनाने के लिए कहा था। अस्पताल से लौटने के बाद उन्होंने पहले शिकंजी पी और परिवार से कहा कि उन्हें भूख लग रही है। इसके बाद उनके लिए खिचड़ी मंगवाई गई और साथ में दही भी लाने को कहा गया।

खिचड़ी खाते हुए मुंह से पानी निकलने लगा

उन्होंने कहा- थोड़ी-सी खिचड़ी खाई ही थी कि इसी दौरान उनकी भतीजी दही लेकर पहुंच गई। खिचड़ी खाते समय अचानक उनके मुंह से पानी निकलने लगा। इसके बाद उन्होंने अपनी छाती को हाथ से मलना शुरू कर दिया और उनकी बेचैनी बढ़ गई। तबीयत बिगड़ती देख परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर रवाना हुए। हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी हालत गंभीर हो गई और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

पेप्सी शर्मा ने स्टार प्लस के शो "यह दिल है हिंदुस्तानी" में भी परफॉर्मेंस दी थी।-फाइल

पेप्सी शर्मा ने स्टार प्लस के शो “यह दिल है हिंदुस्तानी” में भी परफॉर्मेंस दी थी।-फाइल

पतला दुपट्टा तेरा मुंह दिख्यै रागनी से फेमस हुए

पेप्सी शर्मा ने हरियाणवी संगीत जगत की कई प्रसिद्ध कलाकारों के साथ लंबे समय तक काम किया। उन्होंने हरियाणवी डांसर और गायिका सपना चौधरी के साथ अनेक लाइव स्टेज शो किए। इसके अलावा, हरियाणवी गायिका राजबाला के साथ भी उन्होंने कई रागनियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अपनी गायकी का हुनर दिखाया।

पेप्सी शर्मा की कई रागनियां श्रोताओं के बीच काफी लोकप्रिय रहीं। इनमें “पतला दुपट्टा तेरा मुंह दिख्यै” विशेष रूप से सुपरहिट रही। इस रागिनी पर सपना चौधरी ने कई मंचों पर शानदार प्रस्तुतियां दीं। यूट्यूब पर इस रागिनी को 1.5 करोड़ (15 मिलियन) से अधिक बार देखा जा चुका है।

एक रागनी कार्यक्रम के दौरान सपना चौधरी के साथ नागिन डांस करते हुए पेप्सी शर्मा।-फाइल

एक रागनी कार्यक्रम के दौरान सपना चौधरी के साथ नागिन डांस करते हुए पेप्सी शर्मा।-फाइल

पैप्पी नाम से बुलाते थे, जज के कहने पर पेप्सी रखा

भाई ऋषिपाल ने बताया- यशपाल शर्मा को परिवार और गांव में बचपन से ही प्यार से “पैप्पी” कहकर बुलाया जाता था। करीब 20 साल पहले जब उन्होंने गायकी की दुनिया में कदम रखा था, उसी दौरान एक विवाद से जुड़े मामले में उनकी कोर्ट में पेशी थी। कोर्ट में दूसरी पार्टी के व्यक्ति का नाम “लौकी” था।

भाई ने बताया कि जब जज ने दोनों के नाम सुने तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि पैप्पी की जगह “पेप्सी” और लौकी की जगह “चुकंदर” नाम रख लो। जज की यह बात यशपाल शर्मा को पसंद आ गई और उन्होंने अपने नाम के साथ “पेप्सी” जोड़ लिया। इसके बाद वह धीरे-धीरे हरियाणा की रागनी और लोकगायन की दुनिया में “पेप्सी शर्मा” के नाम से पहचान बनाने लगे।

———————————–

ये खबर भी पढ़ें :-

हरियाणवी कलाकार पेप्सी शर्मा का निधन:38 की उम्र में दिल का दौरा पड़ा; स्टेज पर नागिन डांस में सपना चौधरी को हराया था

हरियाणवी लोक कलाकार व रागनी गायक पेप्सी शर्मा का निधन हो गया। परिजनों ने बताया कि अचानक सीने में दर्द उठने के बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पेप्सी शर्मा 38 साल के थे। उनके 10 साल की बेटी और 7 साल का बेटा है। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

📰 स्रोत: यह खबर स्वचालित RSS फीड से एकत्र की गई है। किसी भी सुधार या शिकायत के लिए कृपया संपर्क करें

💬 टिप्पणियाँ (0)

टिप्पणियाँ लोड हो रही हैं…

    अपनी टिप्पणी लिखें

    टिप्पणी मॉडरेशन के बाद प्रकाशित होगी।

    और पढ़ें

    Haryanvi singer Pepsi Sharma death case update | खबर एक्सपी