Entertainment

Haryanvi Dancer Dimple Chaudhary Suicide Threat Over Hathras Show Controversy

👤 Vinay Kumar⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय
Haryanvi Dancer Dimple Chaudhary Suicide Threat Over Hathras Show Controversy


हरियाणवी डांसर का कहना है कि मैं फिलहाल पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट हूं। बस आरोपी कि गिरफ्तारी का इंतजार कर रही हूं।-फाइल

हरियाणवी डांसर के साथ उत्तर प्रदेश के हाथरस में स्टेज शो के दौरान हुई कथित बदसलूकी का मामला लगातार तूल पकड़ रहा है। इस मामले में हाथरस पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, डांसर का कहना है कि जिस युवक ने उनके साथ बदस

.

दैनिक भास्कर से बातचीत में डांसर ने कहा, “हाथरस पुलिस ने मुझे 11 जून को दोबारा थाने बुलाया है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 15 जून तक इंतजार करूंगी। यदि तब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ, तो मैं सुसाइड कर लूंगी।”

उन्होंने यह भी कहा-

QuoteImage

मेरे लिए इज्जत सबसे पहले है। जहां मुझे इज्जत नहीं मिलेगी, वहां परफॉर्मेंस नहीं दूंगी।

QuoteImage

डांसर 3 जून को हाथरस में एक जन्मदिन समारोह में परफॉर्मेंस देने पहुंची थीं। आरोप है कि कार्यक्रम के दौरान एक युवक मंच पर पहुंच गया और उनके साथ छेड़छाड़ की। साथ ही कमर पर टच किया। इसके बाद डांसर ने उस युवक को थप्पड़ जड़ दिया।

3 जून को हाथरस में एक कार्यक्रम के दौरान स्टेज पर युवक ने डांसर की कमर पर टच किया था।

3 जून को हाथरस में एक कार्यक्रम के दौरान स्टेज पर युवक ने डांसर की कमर पर टच किया था।

जानिए डांसर ने क्या बताया….

हार मानकर घर नहीं बैठूंगी

डांसर ने कहा, “हाथरस पुलिस की ओर से एक वीडियो जारी कर एक व्यक्ति की गिरफ्तारी का दावा किया गया है, लेकिन वह व्यक्ति आयोजन समिति से जुड़ा है। समिति के लोगों से मेरा कोई विवाद नहीं है और न ही उनकी कोई गलती है। यदि थाना स्तर पर उचित कार्रवाई नहीं होती, तो मैं गृहमंत्री को पत्र लिखूंगी। जरूरत पड़ने पर राष्ट्रीय महिला आयोग और अन्य संबंधित संस्थाओं से भी शिकायत करूंगी। मैं हार मानकर घर नहीं बैठने वाली।”

खिलाफ वीडियो बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी

उन्होंने बताया- इस विवाद के बाद सोशल मीडिया फॉलोअर्स की संख्या में भी तेजी से बढ़ोतरी हुई है। कुछ लोग इसे पब्लिसिटी स्टंट बता रहे हैं, लेकिन मुझे ऐसी बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता। कुछ लोग मेरे खिलाफ गलत वीडियो और रील बनाकर अफवाहें फैला रहे हैं। उनके खिलाफ भी मैं कानूनी कार्रवाई करूंगी।

घर से निकलने से पहले भी सोचना पड़ता है

डांसर ने आगे कहा, “इस घटना के बाद से मैं काफी तनाव में हूं। सोशल मीडिया पर मेरे खिलाफ बनाए जा रहे वीडियो भी मेरा मानसिक दबाव बढ़ा रहे हैं। मैं एक स्टेज कलाकार हूं, लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि कोई भी व्यक्ति मंच पर आकर अभद्रता करे या छेड़छाड़ करने की कोशिश करे। इस घटना से मेरा आत्मविश्वास प्रभावित हुआ है और कई बार घर से बाहर निकलने से पहले भी मुझे सोचना पड़ता है।”

सम्मान नहीं मिलेगा तो कार्यक्रम में नहीं जाऊंगी

उन्होंने कहा कि राजस्थान और हरियाणा में उनके कई लाइव शो तय हैं। 14 जून को राजस्थान में उनका एक कार्यक्रम भी है। डांसर ने कहा, “जिन लोगों को मेरे कार्यक्रम पसंद हैं, वे मुझे बुलाते रहेंगे। लेकिन अगर कोई यह सोचता है कि कलाकार होने की वजह से मेरे सम्मान से समझौता किया जा सकता है, तो ऐसे कार्यक्रमों में जाना मुझे मंजूर नहीं है। मेरे लिए सम्मान सबसे पहले है। जहां सम्मान नहीं मिलेगा, वहां मैं नहीं जाऊंगी।”

कलाकारों को सामने आकर आवाज उठानी चाहिए

डांसर ने कहा कि पहले भी कई स्टेज कलाकारों के साथ ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। कलाकारों को ऐसे मामलों में खुलकर आवाज उठानी चाहिए और अपने सम्मान के लिए संघर्ष करना चाहिए। हरियाणवी अभिनेत्री पूजा हुड्डा ने उन्हें फोन कर समर्थन दिया है। इसके अलावा भी कई लोगों का सहयोग और समर्थन मिल रहा है।

————————————–

ये खबर भी पढ़ें :-

स्टेज पर हरियाणवी डांसर की कमर छूने पर FIR:बोलीं- मेरी बहन मुझसे भी सुंदर, पैसों का लालच होता तो वह भी इसी लाइन में होती

स्टेज परफॉर्मेंस के दौरान हरियाणवी डांसर की कमर छूने के मामले में उत्तर प्रदेश के सासनी थाने में FIR दर्ज हो गई है। रविवार को डांसर ने हाथरस पहुंचकर थाने में अपने बयान दर्ज कराए। इसके बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात युवक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74 में मामला दर्ज कर लिया। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

📰 स्रोत: यह खबर स्वचालित RSS फीड से एकत्र की गई है। किसी भी सुधार या शिकायत के लिए कृपया संपर्क करें

💬 टिप्पणियाँ (0)

टिप्पणियाँ लोड हो रही हैं…

    अपनी टिप्पणी लिखें

    टिप्पणी मॉडरेशन के बाद प्रकाशित होगी।

    और पढ़ें

    Haryanvi Dancer Dimple Chaudhary Suicide Threat Over Hathras Show Controversy | खबर एक्सपी