Sports

French Open Upset: Fonseca Beats Djokovic

👤 Vinay Kumar⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय
French Open Upset: Fonseca Beats Djokovic


  • Hindi News
  • Sports
  • French Open Upset: Fonseca Beats Djokovic | 19 Year Old Stuns Star

पेरिस6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
हार के बाद युवा प्रतिद्वंद्वी जोआओ फोन्सेका को गले लगाते जोकोविच। - Dainik Bhaskar

हार के बाद युवा प्रतिद्वंद्वी जोआओ फोन्सेका को गले लगाते जोकोविच।

24 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन नोवाक जोकोविच फ्रेंच ओपन के तीसरे दौर में उलटफेर का शिकार हो गए। उन्हें शुक्रवार रात को 19 साल के ब्राजीली खिलाड़ी जोआओ फोन्सेका ने लगभग पांच घंटे चले मैच में दो सेट से पिछड़ने के बाद 4-6, 4-6, 6-3, 7-5, 7-5 से हराया।

39 साल के जोकोविच मैच के दौरान शारीरिक रूप से संघर्ष करते नजर आए। भीषण गर्मी में उन्हें कई बार आइस पैक का इस्तेमाल करना पड़ा। एक मौके पर वे टेलीविजन कैमरा क्रू पर भी नाराज हो गए और कैमरा पीछे हटाने को कहा।

तीसरे सेट में निराश होकर बैठे नोवाक जोकोविच।

तीसरे सेट में निराश होकर बैठे नोवाक जोकोविच।

जोकोविच गर्मी से परेशान दिखे।

जोकोविच गर्मी से परेशान दिखे।

गर्मी से बचने चेहरे पर आइस पैक लगाते जोकोविच।

गर्मी से बचने चेहरे पर आइस पैक लगाते जोकोविच।

जोकोविच 2 सेट जीतने के बाद हारे जोकोविच शुरुआती दो सेट जीतने के बावजूद बढ़त कायम नहीं रख सके। फोन्सेका ने चौथे सेट में हार के करीब पहुंचने के बाद शानदार वापसी की और निर्णायक सेट में भी पीछे रहने के बावजूद मुकाबला पलट दिया। 19 वर्षीय खिलाड़ी ने मैच का अंत लगातार तीन ऐस लगाकर किया और अपने करियर की सबसे बड़ी जीत दर्ज की।

फोन्सेका बोले- यह करियर का सबसे खास पल इस जीत के साथ फोन्सेका ग्रैंड स्लैम में जोकोविच को हराने वाले पहले किशोर खिलाड़ी बन गए हैं। साथ ही वे रोलैंड गैरोस में दो सेट से पिछड़ने के बाद जोकोविच को हराने वाले इतिहास के केवल दूसरे खिलाड़ी हैं। मैच के बाद फोन्सेका ने जोकोविच को अपना आदर्श बताते हुए कहा कि उनके खिलाफ खेलना और जीत हासिल करना उनके करियर का सबसे खास पल है।

जोकोविच के 24 ग्रैंड स्लैम टाइटल…

———————————–

फ्रेंच ओपन से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

500 प्रजाति पौधों के बीच फ्रेंच ओपन का अनोखा कोर्ट, ग्रैंड स्लैम का सबसे नया कोर्ट

फ्रेंच ओपन के शोर, भीड़ और टेनिस के रोमांच से कुछ कदम दूर एक ऐसी जगह है, जहां पहुंचते ही माहौल बदल जाता है। फ्रेंच ओपन की मेजबानी करने वाले रोलां गैरो स्टेडियम के बीचों-बीच बना ऑटेय बॉटनिकल गार्डन मानो किसी दूसरी दुनिया का हिस्सा लगता है। पढ़ें पूरी खबर



Source link

📰 स्रोत: यह खबर स्वचालित RSS फीड से एकत्र की गई है। किसी भी सुधार या शिकायत के लिए कृपया संपर्क करें

💬 टिप्पणियाँ (0)

टिप्पणियाँ लोड हो रही हैं…

    अपनी टिप्पणी लिखें

    टिप्पणी मॉडरेशन के बाद प्रकाशित होगी।

    और पढ़ें

    French Open Upset: Fonseca Beats Djokovic | खबर एक्सपी