Entertainment

Dhurandhar Film Depicts True Karachi Era

👤 Vinay Kumar⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय
Dhurandhar Film Depicts True Karachi Era


7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पाकिस्तान के कराची में जन्मे पत्रकार और मानवाधिकार कार्यकर्ता आरिफ आजाकिया ने हाल ही में दावा किया कि फिल्म ‘धुरंधर’ में दिखाई गई घटनाएं पूरी तरह सच हैं।

ANI द्वारा शेयर किए गए टॉक जर्नलिज्म इवेंट के दौरान आरिफ ने कहा, ‘मैं कराची शहर का मेयर था और चुनाव जीतकर इस पद पर पहुंचा था। जो कहानी ‘धुरंधर’ में दिखाई गई, उस दौरान मैं वहीं था। मेरा जन्म ल्यारी में हुआ और मैं वहीं बड़ा हुआ हूं, इसलिए मैं जानता हूं कि इसमें दिखाई गई हर बात सच है।’

उन्होंने अपनी पारिवारिक पृष्ठभूमि का जिक्र करते हुए कहा, ‘मेरा जन्म कराची में हुआ, लेकिन मेरे माता-पिता गुजरात के जूनागढ़ में पैदा हुए थे। मैं खुद को पाकिस्तानी नहीं, बल्कि भारतीय मूल का मानता हूं।’

उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान के बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा जैसे इलाकों में मानवाधिकार से जुड़े कई मुद्दों को अक्सर अंतरराष्ट्रीय मीडिया में पर्याप्त जगह नहीं मिलती।

आरिफ आजाकिया पाकिस्तान के कराची शहर के एक पूर्व मेयर (जमशेदपुर टाउन), मानवाधिकार कार्यकर्ता और पत्रकार हैं।

आरिफ आजाकिया पाकिस्तान के कराची शहर के एक पूर्व मेयर (जमशेदपुर टाउन), मानवाधिकार कार्यकर्ता और पत्रकार हैं।

धुरंधर की कहानी कराची के ल्यारी पर आधारित थी

गौरतलब है कि ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ कराची के ल्यारी इलाके में एक्टिव अपराधी गिरोहों और गैंगवार की पृष्ठभूमि पर आधारित थीं।

दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुईं। ‘धुरंधर’ के पहले पार्ट ने दुनियाभर में 1307 करोड़ रुपए का कारोबार किया था, जबकि इसके सीक्वल को भी दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला था।

धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करते हुए भारत में दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनने का रिकॉर्ड बनाया।

सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने भारत में करीब ₹1149 करोड़ नेट कलेक्शन और दुनियाभर में लगभग ₹1813 करोड़ ग्रॉस कमाई की है। ग्रॉस कलेक्शन टिकट से कुल कमाई और नेट कलेक्शन टैक्स के बाद की कमाई होती है।

फिल्म में लंबी स्टारकास्ट

धुरंधर 2 में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में थे। इसके अलावा फिल्म में संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, गौरव गेरा और राकेश बेदी जैसे कलाकार भी नजर आए। जबकि पहले पार्ट में अक्षय खन्ना ने भी अहम भूमिका निभाई थी।

धुरंधर (2025) और धुरंधर 2 (2026) दोनों ही फिल्मों का निर्देशन आदित्य धर ने किया। फिल्म को ज्योति देशपांडे और आदित्य धर ने मिलकर जियो स्टूडियोज और B62 स्टूडियोज के बैनर तले प्रोड्यूस किया है।

……..……..……..……..

धुरंधर से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

फिल्म धुरंधर 3 क्या बन रही है: मूवी में जमील जमाली का रोल प्ले करने वाले राकेश बेदी बोले- मुझे कोई आइडिया नहीं

‘धुरंधर (2025)’ और ‘धुरंधर: द रिवेंज (2026)’ की बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक सफलता के बाद फिल्म के पार्ट 3 को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। राकेश बेदी ने धुरंधर 3 को लेकर कहा कि उन्होंने भी फिल्म को लेकर कई बातें सुनी हैं, लेकिन उनके पास ऐसी कोई खबर नहीं है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

📰 स्रोत: यह खबर स्वचालित RSS फीड से एकत्र की गई है। किसी भी सुधार या शिकायत के लिए कृपया संपर्क करें

💬 टिप्पणियाँ (0)

टिप्पणियाँ लोड हो रही हैं…

    अपनी टिप्पणी लिखें

    टिप्पणी मॉडरेशन के बाद प्रकाशित होगी।

    और पढ़ें

    Dhurandhar Film Depicts True Karachi Era | खबर एक्सपी