Sports

Dhoni Fan Craze in Lucknow

👤 Vinay Kumar⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय
Dhoni Fan Craze in Lucknow

लखनऊ में IPL का 59वां मुकाबला आज LSG और CSK के बीच खेला जा रहा है। मैच देखने के लिए इकाना स्टेडियम में ज्यादा फैंस चेन्नई सुपर किंग्स के आए हैं। हर तरफ धोनी का क्रेज नजर आ रहा है। बड़ी संख्या में फैंस नंबर-7 की पीली जर्सी में पहुंचे हैं।

.

इस मुकाबले में धोनी चेन्नई की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं होंगे। इसके बावजूद फैंस उनकी एक झलक पाना चाहते हैं। एक फैन ने कहा कि धोनी खेलें या नहीं, बस कहीं बैठे हुए ही दिख जाएं, वही काफी है। लखनऊ से ही मैच देखने पहुंचे एक फैन ने कहा- जन्म से लखनवी हैं, लेकिन दिल से चेन्नई के।

मैच शुरू होने से पहले इकाना स्टेडियम के बाहर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। CSK फैंस की भीड़ इतनी ज्यादा रही कि सड़क पर जाम की स्थिति बनी, जिससे LSG टीम की बस भी कुछ देर के लिए जाम में फंस गई। धोनी के चंडीगढ़ और चेन्नई वाले सुपर फैन भी पहुंचे हैं। LSG और CSK के दो नन्हे फैंस में जीत-हार को लेकर नोकझोंक हो गई।

दोनों टीमें IPL में अब तक 7 बार आमने-सामने आ चुकी हैं। यह उनका आठवां मुकाबला होगा। मैच लाल मिट्टी की पिच पर खेला जाएगा, जिससे तेज गेंदबाजों को अतिरिक्त बाउंस मिलने की उम्मीद है। मैच शुरू होने से पहले यूपी में हाल ही में आए आंधी-तूफान में जान गंवाने वालों (111 लोगों) को खिलाड़ियों ने श्रद्धांजलि दी।

7 तस्वीरें देखिए-

फैंस की भीड़ की वजह से लखनऊ सुपर जायंट्स की बस कुछ देर के लिए जाम जैसे हालात के बीच रुकी रही।

फैंस की भीड़ की वजह से लखनऊ सुपर जायंट्स की बस कुछ देर के लिए जाम जैसे हालात के बीच रुकी रही।

चेन्नई और लखनऊ नन्हे फैंस में दोनों टीमों के जीतने-हारने को लेकर मासूमियत भरी नोकझोंक हुई।

चेन्नई और लखनऊ नन्हे फैंस में दोनों टीमों के जीतने-हारने को लेकर मासूमियत भरी नोकझोंक हुई।

CSK की बस निकलने के बाद फैंस बेकाबू हो गए। वे स्टेडियम की तरफ दौड़े।

CSK की बस निकलने के बाद फैंस बेकाबू हो गए। वे स्टेडियम की तरफ दौड़े।

फैंस मैच देखने धोनी के पोस्टर बनवाकर पहुंचे हैं। कुछ फैंस टीम के दूसरे खिलाड़ियों का भी स्केच लिए हैं।

फैंस मैच देखने धोनी के पोस्टर बनवाकर पहुंचे हैं। कुछ फैंस टीम के दूसरे खिलाड़ियों का भी स्केच लिए हैं।

स्टेडियम के बाहर पुलिस ने फैंस के बैग चेक किए।

स्टेडियम के बाहर पुलिस ने फैंस के बैग चेक किए।

चेन्नई के सुपर फैन रामबाबू भी लखनऊ मैच देखने आए हैं। वह चंडीगढ़ के रहने वाले हैं।

चेन्नई के सुपर फैन रामबाबू भी लखनऊ मैच देखने आए हैं। वह चंडीगढ़ के रहने वाले हैं।

धोनी के सुपर फैन सर्वनन हरि चेन्नई से आए हैं। इनकी जर्सी पर DHONI की जगह THALA लिखा है।

धोनी के सुपर फैन सर्वनन हरि चेन्नई से आए हैं। इनकी जर्सी पर DHONI की जगह THALA लिखा है।

मैच के दौरान फैंस के पल-पल के मूवमेंट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

Source link

📰 स्रोत: यह खबर स्वचालित RSS फीड से एकत्र की गई है। किसी भी सुधार या शिकायत के लिए कृपया संपर्क करें

💬 टिप्पणियाँ (0)

टिप्पणियाँ लोड हो रही हैं…

    अपनी टिप्पणी लिखें

    टिप्पणी मॉडरेशन के बाद प्रकाशित होगी।

    और पढ़ें

    Dhoni Fan Craze in Lucknow | खबर एक्सपी