Trending

Dewas Bomb Factory Blast Main Accused Arrested Delhi Airport

👤 Vinay Kumar⏱️ 6 मिनट पढ़ने का समय
Dewas Bomb Factory Blast Main Accused Arrested Delhi Airport


देवास की ब्लास्ट वाली पटाखा फैक्ट्री के असली मालिक मुकेश विज को पुलिस ने चीन से लौटते ही दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया। मुकेश ग्वांग्झू (चीन) से गुरुवार को ही भारत लौटा है। मुकेश फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद से ही फरार था। सबसे पहले भास्कर ने ही बता

.

देवास पुलिस ने देशभर में लुक आउट सर्कुलर जारी किया था, जिसके आधार पर उसकी पहचान और गिरफ्तारी संभव हो सकी।

बता दें, 14 मई को टोंककला स्थित पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ था। हादसे में 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। शुरुआत में तीन मौतों की जानकारी सामने आई थी। इसके बाद संख्या बढ़कर 6 हो गई।

भारत लौटते ही देवास पुलिस की टीम ने विज को दिल्ली एयरपोर्ट पर दबोच लिया।

भारत लौटते ही देवास पुलिस की टीम ने विज को दिल्ली एयरपोर्ट पर दबोच लिया।

देवास लाकर पुलिस आरोपी से विस्तृत पूछताछ करेगी

मुकेश विज को टोंककला पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट प्रकरण का मुख्य आरोपी बनाया गया है। दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तारी के बाद देवास पुलिस की टीम उसे कस्टडी में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है। देवास लाकर पुलिस इस पूरे केस में उससे विस्तृत पूछताछ करेगी।

महेश चौहान भी पकड़ाया, अब तक कुल 5 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस की विशेष टीम ने इस मामले में उत्तराखंड निवासी एक अन्य फरार आरोपी महेश चौहान को भी दिल्ली से गिरफ्तार किया है। इससे पहले फैक्ट्री के संयुक्त संचालक कपिल विज को भी दो दिन पहले दिल्ली से ही पकड़ा गया था।

वहीं, घटना के 24 घंटे के भीतर ही पुलिस ने कारखाना के लाइसेंसी अनिल मालवीय और मुख्य ठेकेदार मोहम्मद अयाज को गिरफ्तार कर लिया था। इस तरह पुलिस अबतक 6 दिन के भीतर मुख्य आरोपी सहित कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

13 सदस्यीय SIT कर रही जांच, 10 हजार का था इनाम

देवास एसपी पुनीत गेहलोद ने इस पूरे मामले की पेशेवर जांच, त्वरित गिरफ्तारी और तकनीकी साक्ष्य जुटाने के लिए 13 सदस्यीय एसआईटी (SIT) का गठन किया था। इसके अलावा एसपी ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर 10-10 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था।

फरार आरोपियों की तलाश में देवास पुलिस की विशेष टीम लगातार दिल्ली सहित अलग-अलग संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी।

अब सिलसिलेवार पढ़िए पूरा घटनाक्रम

14 मई को देवास जिले के टोंककलां इलाके में सुबह करीब 11:30 बजे पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ। हादसे में 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। मृत मजदूर उत्तर प्रदेश, बिहार के रहने वाले थे। शुरुआत में धीरज, सनी और सुमित की मौत की जानकारी सामने आई थी।

देर रात अमलतास अस्पताल में इलाजरत दो मजदूरों अमर और गुड्डू ने भी दम तोड़ दिया। बाद में मृतकों की संख्या बढ़कर 6 हो गई।

ब्लास्ट इतना तेज था कि शवों के टुकड़े 20 से 25 फीट दूर तक जा गिरे। फैक्ट्री की दीवारें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और आसपास के मकान तक हिल गए। हादसे के बाद झुलसे मजदूर बदहवास हालत में बाहर निकलते दिखे। कुछ लोगों के कपड़े स्किन से चिपक गए थे। फैक्ट्री के बाहर बाल और जले अवशेष बिखरे पड़े मिले।

हादसे के बाद भी फैक्ट्री में काफी देर तक पटाखे फूटने की आवाजें आती रहीं। परिसर में बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री और सामान बिखरा पड़ा मिला। प्रशासन ने फैक्ट्री को सील कर दिया है। पुलिस ने फैक्ट्री मालिक अनिल मालवीय को हिरासत में ले लिया है। मौके पर एफएसएल टीम और प्रशासनिक अधिकारी जांच में जुटे रहे।

देखिए हादसे की 6 तस्वीरें…

धमाके में घायल हुए सभी लोगों को फौरन अस्पताल पहुंचाया गया।

धमाके में घायल हुए सभी लोगों को फौरन अस्पताल पहुंचाया गया।

हादसे में शुरुआत में 3 लोगों की मौत और 25 लोग घायल हुए।

हादसे में शुरुआत में 3 लोगों की मौत और 25 लोग घायल हुए।

सभी लोगों को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया।

सभी लोगों को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया।

धमाके में झुलसे कुछ लोग खुद पैदल चलकर बाहर निकले।

धमाके में झुलसे कुछ लोग खुद पैदल चलकर बाहर निकले।

झुलसे लोगों के कपड़े स्किन से चिपक गए। बदहवास हालत में बैठे दिखे।

झुलसे लोगों के कपड़े स्किन से चिपक गए। बदहवास हालत में बैठे दिखे।

फैक्ट्री में रह-रहकर पटाखे फूटने की आवाजें आती रही।

फैक्ट्री में रह-रहकर पटाखे फूटने की आवाजें आती रही।

भास्कर ने सबसे पहले बताया- मुकेश विज फैक्ट्री का मालिक

भास्कर ने सबसे पहले बताया था कि पटाखा फैक्ट्री अनिल मालवीय के नाम पर थी, लेकिन इसका असली मालिक दिल्ली निवासी मुकेश विज है। हादसे के समय वह चीन में था। फैक्ट्री के लिए बम बनाने की मशीनों का सौदा कर रहा था। उसकी एक फैक्ट्री हिमाचल प्रदेश में भी चल रही है।

घायल मजदूरों के मुताबिक हिमाचल की फैक्ट्री से पूरा मैनेजमेंट चलता था। देवास की फैक्ट्री में बन रहे पटाखों का ऑर्डर भी वहीं से आया था। फैक्ट्री में बड़ी संख्या में माचिस बम बनाए जा रहे थे और मजदूरों को बिहार से बुलाया गया था। हादसे के बाद सरकार ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। घ

टना के बाद सोशल मीडिया पर देवास-शाजापुर सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी की संचालक अनिल मालवीय के साथ तस्वीरें वायरल हुईं। सांसद ने सफाई देते हुए कहा कि सैकड़ों लोग उनके दफ्तर आते हैं और उन्हें अनिल मालवीय के पटाखा कारोबार की जानकारी नहीं थी।

भास्कर ने सबसे पहले खुलासा किया था कि अनिल मालवीय केवल मोहरा है, फैक्ट्री मालिक कोई और है।

भास्कर ने सबसे पहले खुलासा किया था कि अनिल मालवीय केवल मोहरा है, फैक्ट्री मालिक कोई और है।

बेनामी निवेश और ‘दिल्ली-चीन’ का कनेक्शन

टोंककला के पास जिस फैक्ट्री में हादसा हुआ, वह छह माह पहले शुरू हुई थी। घायल मजदूर रोहित के मुताबिक संचालक को पटाखों का बड़ा ऑर्डर मिला था, जिसे बारिश से पहले पूरा करना था। इसी वजह से बड़ी संख्या में मजदूर बुलाए गए थे। फैक्ट्री में उत्तर प्रदेश, बिहार और देवास के मजदूर काम कर रहे थे।

ठेकेदारों के जरिए और मजदूर बुलाने की तैयारी भी थी। बड़े पैमाने पर विस्फोटक रखकर पटाखे बनाए जा रहे थे। रोहित ने बताया कि फैक्ट्री का लाइसेंस अनिल मालवीय के नाम पर था, लेकिन असली निवेशक दिल्ली निवासी मुकेश विज है, जो फिलहाल चीन में है। फैक्ट्री में नई मशीनें लगाकर बड़े पैमाने पर ऑटोमेशन की तैयारी थी।

जमीन अनिल ने किराए पर ली थी, लेकिन निवेश और संचालन मुकेश विज कर रहा था। अब जांच एजेंसियां इस ‘बेनामी’ निवेश के सोर्स की जांच कर रही हैं।

ये खबरें भी पढ़ें…

1. वेयरहाउस में छिपा था बारूद, ब्लास्ट वाले कंटेनर भी मिले

देवास पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में पांच मजदूरों की दर्दनाक मौत ने लाइसेंस प्रक्रिया और प्रशासनिक निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हादसे के बाद ब्लास्ट साइट से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित एक वेयर हाउस की गतिविधियां भी संदेह के घेरे में हैं। पढ़ें पूरी खबर…

2. फैक्ट्री संचालक सांसद का करीबी, लाइसेंस से सौ गुना बारूद

देवास जिले के टोंककला के पास पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट मामले में प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आई है। फैक्ट्री का निर्माण अभी पूरा भी नहीं हुआ और अंदर पटाखा बनाने का काम तेजी से चल रहा था। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

📰 स्रोत: यह खबर स्वचालित RSS फीड से एकत्र की गई है। किसी भी सुधार या शिकायत के लिए कृपया संपर्क करें

💬 टिप्पणियाँ (0)

टिप्पणियाँ लोड हो रही हैं…

    अपनी टिप्पणी लिखें

    टिप्पणी मॉडरेशन के बाद प्रकाशित होगी।

    और पढ़ें

    Dewas Bomb Factory Blast Main Accused Arrested Delhi Airport | खबर एक्सपी