Tech - Auto

100-Day Free Screen Replacement, 90Hz Display

👤 Vinay Kumar⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय
100-Day Free Screen Replacement, 90Hz Display


नई दिल्ली6 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

टेक ब्रांड आइटेल ने भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन ‘आइटेल A100 प्रो’ लॉन्च किया है। यह इस साल फरवरी में आए A100 का अपग्रेडेड वर्जन है। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी मजबूती और फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट का ऑफर है। कंपनी इस बजट फोन के साथ 100 दिन की फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट वारंटी दे रही है, जो आमतौर पर महंगे फोन के साथ ही देखने को मिलती है।

आइटेल A100 प्रो को सिंगल वैरिएंट में पेश किया गया है। इसमें 3GB रैम के साथ 64GB की इंटरनल स्टोरेज मिलती है। कंपनी ने इसमें ‘मेमोरी फ्यूजन’ तकनीक का इस्तेमाल किया है, जिससे वर्चुअल रैम की मदद से इसे 8GB (3GB+5GB) तक बढ़ाया जा सकता है। इसकी कीमत ₹8,999 रखी गई है।

डिजाइन और बिल्ड: मिलिट्री ग्रेड मजबूती के साथ प्रीमियम लुक

  • मटेरियल और मजबूती: यह फोन MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफाइड है। इसका मतलब है कि फोन गिरने या पत्थर जैसी सख्त चीज से टकराने पर भी आसानी से खराब नहीं होगा। कंपनी ने इसे ‘प्रीमियम डिजाइन’ वाला फोन बताया है।
  • इन-हैंड फील: इसके बैक पैनल पर हल्का टेक्स्चर दिया गया है जो हाथों में अच्छी ग्रिप प्रदान करता है।
  • डिस्प्ले और फ्रंट: फ्रंट में 6.6-इंच की बड़ी स्क्रीन दी गई है। ऊपर की तरफ वॉटरड्रॉप नॉच है, जिसमें सेल्फी कैमरा लगा है। बेजल्स साइड्स में पतले हैं, लेकिन नीचे की तरफ थोड़े चौड़े हैं।
  • पोर्ट्स और बटन्स: फोन के दाईं तरफ पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर्स दिए गए हैं। इसमें ऊपर की तरफ IR ब्लास्टर भी मिलता है, जिससे टीवी या एसी कंट्रोल किया जा सकता है। ऑडियो के लिए 3.5mm का जैक भी मौजूद है।
  • कलर ऑप्शन: यूजर्स इसे तीन कलर्स- कॉमेट ऑरेंज, ब्लैक और क्लाउड वाइट में खरीद सकते हैं।

स्पेसिफिकेशन्स: एंड्रॉइड 15 गो एडिशन और डायनैमिक बार

  • डिस्प्ले: फोन में 6.6-इंच का HD+ IPS LCD पैनल दिया गया है। स्मूथ एक्सपीरियंस के लिए इसमें 90Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। इसमें ऐपल के आईफोन जैसा ‘डायनैमिक बार’ फीचर भी है, जिसमें चार्जिंग, कॉल और नोटिफिकेशन की जानकारी एक पट्टी के रूप में दिखती है।
  • परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर: यह फोन यूनिसोक T7100 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है, जिसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 1.6GHz है। फोन लेटेस्ट एंड्रॉएड 15 गो एडिशन पर चलता है। गूगल गो एप्स की वजह से यह कम रैम पर भी स्मूथ चलता है और बैटरी की बचत करता है।
  • कैमरा: फोटोग्राफी के लिए बैक पैनल पर 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेंसर और LED फ्लैश दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन के फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। बजट फोन होने के नाते इसमें बेसिक फोटोग्राफी और वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा है।
  • पावरबैकअप: लंबे बैकअप के लिए इसमें 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। इसे चार्ज करने के लिए बॉक्स में 10W का चार्जर मिलता है। नॉर्मल यूज पर यह बैटरी आराम से डेढ़ से दो दिन तक चल सकती है।

खास तकनीक: बिना सिग्नल के भी होगी कॉल

इस फोन में अल्ट्रालिंक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी का दावा है कि इस फीचर की मदद से ‘नो नेटवर्क’ वाले इलाकों में भी मोबाइल सिग्नल के बिना कॉल की जा सकती है। यह तकनीक उन लोगों के लिए काम की है जो बेसमेंट या पहाड़ी इलाकों में रहते हैं।

क्या होता है ‘मिलिट्री ग्रेड’ सर्टिफिकेशन?

MIL-STD-810H अमेरिका का एक खास पैमाना (स्टैंडर्ड) है, जो किसी चीज की मजबूती जांचने के लिए बनाया गया है। जिस फोन के पास यह सर्टिफिकेट होता है, उसे कई मुश्किल हालातों से गुजारा जाता है—जैसे ऊंचाई से जमीन पर पटकना, बहुत ज्यादा गर्मी और नमी (उमस) में रखकर देखना। आइटेल का दावा है कि इस सर्टिफिकेट की वजह से यह फोन अपनी कीमत वाली कैटेगरी में सबसे ज्यादा टिकाऊ और मजबूत है।

खबरें और भी हैं…



Source link

📰 स्रोत: यह खबर स्वचालित RSS फीड से एकत्र की गई है। किसी भी सुधार या शिकायत के लिए कृपया संपर्क करें

टिप्पणियाँ (0)

टिप्पणियाँ लोड हो रही हैं…

अपनी टिप्पणी लिखें

टिप्पणी करने से पहले WP एडमिन में "अनाम टिप्पणियाँ अनुमति दें" चालू होना चाहिए। मॉडरेशन लागू हो सकता है।

Powered by WordPress comments

और पढ़ें