![]()
ईरान ने अप्रैल में हुए सीजफायर के बाद पहली बार इजराइल पर मिसाइल हमला किया है। ईरान ने इसे लेबनान में इजराइली हमले का जवाब बताया। ईरान के सरकारी मीडिया ने रविवार को इजराइल की ओर मिसाइलें दागे जाने की पुष्टि की। हमले के बाद इजराइल के कई इलाकों में सायरन बजे और लाखों लोग बंकरों की ओर भागे।इजराइली सेना ने कहा कि मिसाइलों को रास्ते में ही मार गिराया गया। हालांकि, उत्तरी इजराइल में कई धमाकों की आवाजें सुनी गईं। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बात कर तत्काल जवाबी हमला न करने को कहा। एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी ने दावा किया कि ट्रम्प ने फिलहाल नेतन्याहू को कार्रवाई टालने के लिए मना लिया है। इससे कुछ घंटे पहले इजराइल ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में हमले किए थे, जिनमें दो लोगों की मौत और 20 लोग घायल हुए थे। यह हमला ऐसे समय हुआ जब लेबनान और इजराइल की सरकारें अमेरिकी मध्यस्थता में सीजफायर पर सहमत हुई थीं, लेकिन हिजबुल्लाह ने समझौते को खारिज कर दिया था। इजराइल पर ईरान के हमले का वीडियो… पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स… 1. ईरान ने इजराइल पर मिसाइलें दागीं, सीजफायर पर संकट: अप्रैल में हुए सीजफायर के बाद पहली बार ईरान ने इजराइल पर मिसाइल हमला किया। जवाब में इजराइल ने सोमवार तड़के पश्चिमी और मध्य ईरान के सैन्य ठिकानों पर हमले किए। तेहरान, तबरीज और इस्फहान में धमाकों की खबरें हैं। 2. ईरान, इराक और सीरिया ने एयरस्पेस बंद किया: तनाव बढ़ने के बाद ईरान ने पश्चिमी हिस्से का एयरस्पेस अगली सूचना तक बंद कर दिया। इराक ने 72 घंटे और सीरिया ने 12 घंटे के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है। 3. अमेरिका ने होर्मुज में दो और ईरानी ड्रोन मार गिराए: अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने दावा किया कि होर्मुज स्ट्रेट में अंतरराष्ट्रीय जहाजों के लिए खतरा बने दो ईरानी ड्रोन को मार गिराया गया। लगातार दूसरे दिन अमेरिका ने ऐसे ड्रोन गिराने का दावा किया है। 4. ईरान बोला- अमेरिका के बदलते रुख से अटकी बातचीत: ईरान ने कहा कि अमेरिका के बार-बार बदलते रुख के कारण वार्ता आगे नहीं बढ़ रही। तेहरान ने एक बार फिर यूरेनियम संवर्धन के अधिकार और विदेशों में फ्रीज अरबों डॉलर की संपत्तियां जारी करने की मांग दोहराई। 5. वर्ल्ड कप में ईरानी टीम को मैच वाले दिन ही अमेरिका छोड़ना होगा:अमेरिकी वीजा प्रतिबंधों के कारण ईरान की फुटबॉल टीम को अमेरिका में सिर्फ मैच खेलने की अनुमति मिलेगी। टीम को मैच के दिन ही अमेरिका छोड़ना होगा, इसलिए उसने अपना ट्रेनिंग बेस एरिजोना की जगह मेक्सिको में बनाया है। ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Source link
सीजफायर के बाद इजराइल पर ईरान का पहला मिसाइल हमला:लेबनान में कार्रवाई के जवाब में अटैक; ट्रम्प ने नेतन्याहू से पलटवार रोकने को कहा
👤 Vinay Kumar••⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय

📰 स्रोत: यह खबर स्वचालित RSS फीड से एकत्र की गई है। किसी भी सुधार या शिकायत के लिए कृपया संपर्क करें।
💬 टिप्पणियाँ (0)
टिप्पणियाँ लोड हो रही हैं…



