Finance

वॉलमार्ट का दांव- छोटे-बड़े हर ऑपरेशन में एआई तैनात:20 लाख कर्मचारियों वाला वॉलमार्ट एआई से रिटेल और शॉपिंग का तरीका बदल रहा

👤 Vinay Kumar⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय
वॉलमार्ट का दांव- छोटे-बड़े हर ऑपरेशन में एआई तैनात:20 लाख कर्मचारियों वाला वॉलमार्ट एआई से रिटेल और शॉपिंग का तरीका बदल रहा




ग्लोबल रिटेल चेन वॉलमार्ट की सालाना मीटिंग में यह साफ हो गया है कि कंपनी बिजनेस की रफ्तार बढ़ाने के लिए एआई को सबसे बड़ा हथियार बना रही है। दुनियाभर में फैले हजारों स्टोर्स, करोड़ों साप्ताहिक ग्राहक और 20 लाख से अधिक कर्मचारियों वाली यह कंपनी अब स्टोर के अंदर ऑर्डर पिकिंग से लेकर डिलीवरी टाइमिंग और कस्टमर फीडबैक समझने तक हर छोटे-बड़े ऑपरेशन में एआई की मदद ले रही है। वॉलमार्ट के सीईओ जॉन फर्नर ने कहा कि कंपनी का लक्ष्य एआई सीखने और इसकी क्षमता को सबके लिए सुलभ बनाना है। एआई के दाम बड़े नेटवर्क के बावजूद वॉलमार्ट और बड़ा होना चाहता है, ये 6 बड़ी रणनीति… हर कर्मचारी तक एआई टूल पहुंचाएगी फर्नर का जोर है कि कंपनी का हर कर्मचारी एआई टूल्स सीखे और आगे बढ़े। मीटिंग में सबसे ज्यादा चर्चा ‘कोड पपी’ टूल की रही, जिसे वॉलमार्ट ग्लोबल टेक के ही इंजीनियरों ने विकसित किया है। यह एक ऐसा ‘वाइब-कोडिंग टूल’ है जो सभी कर्मचारियों को अपने स्तर पर तकनीकी समाधान खोजने में मदद करता है। आइडिया ग्लोबल स्केल पर फैलें वॉलमार्ट की कोशिश है कि नए आइडियाज सीधे फ्रंटलाइन कर्मचारियों से निकलें और ग्लोबल एंटरप्राइज में लागू किया जाए। फर्नर ने कहा, ‘आइडिया कहां से आया, यह मायने नहीं रखता। चाहे वह बेंगलुरु हो या ग्रेटर टोरंटो हो। जहां सबसे अच्छा आइडिया होगा, हम उसे अपनाएंगे और स्केल करेंगे।’ ओपनएआई के साथ क्रेडेंशियलिंग प्रोग्राम वॉलमार्ट ने ओपनएआई संग क्रेडेंशियलिंग प्रोग्राम लॉन्च किया, जो हर कर्मचारी के लिए है। उद्देश्य कर्मचारी एआई से समस्याओं को हल कर सकें। कंपनी के एक लॉजिस्टिक्स मैनेजर ने ऐसा एआई एजेंट बनाया, जो रूट ऑप्टिमाइजेशन में मदद करता है। खाली ट्रकों की आवाजाही कम हुई है और ड्राइवरों का समय बच रहा है। कोड पपी: छोटी चीजों पर बड़ा दांव कोड पपी एक खास एआई एजेंट है जो कंपनी के भीतर काम को आसान और तेज बनाने के लिए डिजाइन किया गया है और इसे पूरे संगठन के साथ साझा किया गया है ताकि ग्राउंड लेवल पर भी लोग इसका इस्तेमाल कर सकें। सीटीओ सुरेश कुमार के मुताबिक यह ऐसा टूल है, जो असोसिएट्स को इंजीनियर में बदलता है। एआई तय कर रहा है ‘सैंडविच की टाइमिंग’ वॉलमार्ट के ऑर्डर पिकर्स एआई-जनरेटेड रूट के हिसाब से स्टोर से पिक करते थे, पर अब एआई यह भी तय करता है कि किस वक्त में सबवे वर्कर्स को ऑर्डर तैयार करने का निर्देश दिया जाए। डिजिटल फुलफिलमेंट के हेड ग्रेग कैथी के अनुसार, यह टाइमिंग इसलिए सेट की है ताकि ग्राहक को हमेशा फ्रेश व गर्म सैंडविच मिले। कस्टमर इनसाइट: भाव समझेगा AI मॉडल वॉलमार्ट पारंपरिक 5-स्टार रेटिंग सर्वे के बजाय अब कंपनी मल्टीमोडल एआई एनालिसिस का उपयोग कर रही है। 1.5 लाख सदस्यों वाले कम्युनिटी ग्रुप की बातचीत और वीडियो क्लिप्स का विश्लेषण किया जाता है। इससे न केवल यह पता चलता है कि ग्राहक क्या कह रहे हैं, बल्कि उनके भाव को भी समझा जा सकता है।



Source link

📰 स्रोत: यह खबर स्वचालित RSS फीड से एकत्र की गई है। किसी भी सुधार या शिकायत के लिए कृपया संपर्क करें

टिप्पणियाँ (0)

टिप्पणियाँ लोड हो रही हैं…

अपनी टिप्पणी लिखें

टिप्पणी करने से पहले WP एडमिन में "अनाम टिप्पणियाँ अनुमति दें" चालू होना चाहिए। मॉडरेशन लागू हो सकता है।

Powered by WordPress comments

और पढ़ें