![]()
ओलिंपियन विनेश फोगाट ने भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर एक बार फिर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए विनेश ने कहा कि गोंडा में ‘सीनियर ओपन रैंकिंग कुश्ती टूर्नामेंट’ हो रहा है। आज कुछ मजबूरियों के चलते मैं कहना चाहती हूं कि बृजभूषण शरण के खिलाफ कंप्लेंट करने वाले उन 6 विक्टिम में मैं भी शामिल हूं। मेरी गवाही भी कोर्ट में चल रही है। मेरा उसके घर (गोंडा) में जाकर, कॉम्पिटिशन लड़ना मुश्किल होगा। मुझे नहीं लगता कि मैं अपना 100 फीसद दे पाऊंगी। एक लड़की के लिए ये काफी मुश्किल होगा। विनेश ने आगे कहा- मैं और मेरी टीम कॉम्पिटिशन लड़ेगी, अगर किसी के साथ कुछ गलत होता है तो इसकी जिम्मेदारी भारत सरकार की होगी।
Source link
विनेश फोगाट बोलीं- बृजभूषण के शोषण की मैं भी विक्टिम:गोंडा में कुश्ती लड़ना मुश्किल होगा, यहां मेरे साथ गलत हुआ तो भारत सरकार जिम्मेदार होगी
👤 Vinay Kumar••⏱️ 1 मिनट पढ़ने का समय

📰 स्रोत: यह खबर स्वचालित RSS फीड से एकत्र की गई है। किसी भी सुधार या शिकायत के लिए कृपया संपर्क करें।
💬 टिप्पणियाँ (0)
टिप्पणियाँ लोड हो रही हैं…



