Trending

रतलाम के पास राजधानी एक्सप्रेस में भीषण आग:एसी कोच बी-1 से उठी लपटें, दो डिब्बे चपेट में, 68 यात्रियों को बचाया; रेल मार्ग बंद

👤 Vinay Kumar⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय
रतलाम के पास राजधानी एक्सप्रेस में भीषण आग:एसी कोच बी-1 से उठी लपटें, दो डिब्बे चपेट में, 68 यात्रियों को बचाया; रेल मार्ग बंद




रतलाम जिले के आलोट से गुजर रही त्रिवेंद्रम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस (12431) में रविवार सुबह करीब 5:15 बजे आग लग गई। हादसा लूणी रीछा-विक्रमगढ़ स्टेशन के बीच हुआ। ट्रेन दिल्ली जा रही थी। आग एसी कोच बी-1 में लगी। इसमें 68 यात्री सवार थे। करीब 15 मिनट में पूरा कोच खाली करा लिया गया। कुछ मिनटों में ही आग पूरे कोच में फैल गई। घटना के बाद ट्रेन के हूटर बजने लगे, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक जनहानि नहीं हुई है। आग लगने की सूचना गार्ड ने सबसे पहले लोको पायलट को दी थी। इसके बाद ट्रेन को रुकवाया गया। जिस कोच में आग लगी थी, उसे काटकर अलग कर दिया गया है। देखिए हादसे की तस्वीरें दुर्घटना राहत ट्रेन और टॉवर वैगन रवाना हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया। घटना स्थल राजस्थान के कोटा रेल मंडल क्षेत्र में है, लेकिन रतलाम मंडल मुख्यालय नजदीक होने से रतलाम मंडल के डीआरएम अश्विनी कुमार भी मौके के लिए रवाना हो गए हैं। राहत और बचाव के लिए दुर्घटना राहत ट्रेन और टॉवर वैगन सुबह घटना स्थल भेजी गई है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच और राहत कार्य में जुटे हैं। रात 3.45 बजे रतलाम जंक्शन से रवाना हुई त्रिवेंद्रम राजधानी एक्सप्रेस रविवार रात करीब 3.45 बजे रतलाम जंक्शन से रवाना हुई थी। इसका अगला स्टॉप सुबह 8.45 बजे कोटा जंक्शन था। राजस्थान में एंट्री से पहले लूणी रीछा-विक्रमगढ़ स्टेशन के पास कोच में आग लग गई। हादसे के बाद से दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक पर ट्रैफिक को रोका गया है। वहीं, ट्रेन का बिजली कनेक्शन काट दिया गया है।



Source link

📰 स्रोत: यह खबर स्वचालित RSS फीड से एकत्र की गई है। किसी भी सुधार या शिकायत के लिए कृपया संपर्क करें

💬 टिप्पणियाँ (0)

टिप्पणियाँ लोड हो रही हैं…

    अपनी टिप्पणी लिखें

    टिप्पणी मॉडरेशन के बाद प्रकाशित होगी।

    और पढ़ें