![]()
दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने 128 करोड़ रुपए के फर्जी GST इनवॉइसिंग रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से 51.12 लाख रुपए कैश, 15 मोबाइल, 2 कारें, लैपटॉप, फर्जी मुहरें और जाली दस्तावेज बरामद हुए हैं। एडिशनल CP रवि सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य साजिशकर्ता राजकुमार दीक्षित भी शामिल है। पुलिस के मुताबिक, गिरोह लोगों के पैन और आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल कर फर्जी कंपनियां बनाता था। आरोपियों ने ‘आरके एंटरप्राइजेज’ नाम से फर्जी फर्म बनाकर करीब 10 करोड़ रुपए का गलत इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) क्लेम किया था। जांच में अब तक 50 फर्जी कंपनियों की पहचान हुई है। पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी ने करीब 250 शेल कंपनियों का नेटवर्क खड़ा किया था। बाकी आरोपी फर्जी GST रजिस्ट्रेशन, इनवॉइसिंग, बैंक खातों के संचालन और पैसों के लेनदेन में शामिल थे। आज की अन्य बड़ी खबरें… असम में देश की पहली AI पावर्ड बैंक ब्रांच शुरू, बिना कागज के होंगे सारे काम असम के गुवाहाटी में शनिवार को स्लाइस स्मॉल फाइनेंस बैंक की देश की पहली एआई-संचालित फिजिटल (फिजिकल और डिजिटल का मेल) बैंकिंग शाखा शुरू हुई। यहां एआई-सक्षम सेल्फ-सर्विस कियोस्क, पेपरलेस कैश डिपॉजिट और विड्रॉल की सुविधा मिलेगी। ग्राहक बिना किसी अलग आवेदन के यूपीआई इंटरफेस के जरिए सीधे लोन भी ले सकेंगे। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने इस शाखा का उद्घाटन किया। बैंक का कहना है कि इस मॉडल से छोटे कारोबारियों और सीमित बैंकिंग पहुंच वाले ग्राहकों के लिए कर्ज, बचत और भुगतान जैसी सेवाएं आसान होंगी।
Source link
भास्कर अपडेट्स:दिल्ली में 128 करोड़ के फर्जी GST रैकेट का भंडाफोड़; EOW ने 6 आरोपी पकड़े
👤 Vinay Kumar••⏱️ 1 मिनट पढ़ने का समय

📰 स्रोत: यह खबर स्वचालित RSS फीड से एकत्र की गई है। किसी भी सुधार या शिकायत के लिए कृपया संपर्क करें।
💬 टिप्पणियाँ (0)
टिप्पणियाँ लोड हो रही हैं…



