![]()
टाटा मोटर्स अपनी पॉपुलर इलेक्ट्रिक SUV पंच ईवी का फेसलिफ्ट मॉडल 20 फरवरी को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। पंच EV जनवरी 2024 पहली बार भारत में लॉन्च हुई थी। अब दो साल बाद इसे पहला बड़ा अपडेट दिया जाएगा। नया फेसलिफ्ट मॉडल काफी हद तक पंच के पेट्रोल (ICE) वर्जन से इंस्पायर्ड होगा, जिसे पिछले महीने ही अपडेट किया गया है। नई पंच EV 12.3 इंच की स्क्रीन, कनेक्टेड LED टेललाइट्स और वेंटिलेटेड सीट्स जैसे लग्जरी फीचर्स के साथ आएगी। वहीं, सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग्स और 360° कैमरा जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड मिलेंगे। इसके साथ पहली बार कार में एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) फीचर्स भी दिया जा सकता है। नई पंच ईवी की एक्स-शोरूम शुरुआती कीमत ₹11 से ₹15 लाख के बीच हो सकती है। एक्सटीरियर: कनेक्टेड टेललाइट्स और नया एरोडायनामिक अलॉय व्हील डिजाइन के मामले में टाटा पंच EV फेसलिफ्ट को नया लुक के साथ पेश किया जाएगा- इंटीरियर: 12.3 इंच की बड़ी स्क्रीन और लग्जरी केबिन केबिन के अंदर कंपनी ने टेक्नोलॉजी और कंफर्ट पर फोकस किया है… परफॉरमेंस: 9.5 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार मैकेनिकल तौर पर नई पंच ईवी में बड़े बदलाव की उम्मीद कम ही है। इसमें पहले की तरह दो बैटरी ऑप्शंस मिल सकते हैं। सेफ्टी फीचर्स: ADAS और 6 एयरबैग्स से होगी लैस
Source link
टाटा पंच EV फेसलिफ्ट 20 फरवरी को लॉन्च होगी:ADAS सेफ्टी के साथ वेंटिलेटेड सीट्स जैसे लग्जरी फीचर्स, फुल चार्ज में 421km चलेगी
👤 Vinay Kumar••⏱️ 1 मिनट पढ़ने का समय

📰 स्रोत: यह खबर स्वचालित RSS फीड से एकत्र की गई है। किसी भी सुधार या शिकायत के लिए कृपया संपर्क करें।
💬 टिप्पणियाँ (0)
टिप्पणियाँ लोड हो रही हैं…



